फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the strength of pistols looted cars and cash, thrown in the fields

पिस्तौल के बल पर लूटी कार और नकदी, खेतों में फेंका 

Sun, 01 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 01 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
On the strength of pistols looted cars and cash, thrown in the fields
हादसा - फोटो : amar ujala

 शनिवार की रात को दो युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक युवक का अपहरण कर कार, हजारों रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान लुटने का मामला सामने आया है। लूटपाट व मारपीट करने के बाद अपहरणकर्ता युवक को पानीपत के गांव चंदौली के पास अर्धनग्न अवस्था में फेंक कर फरार हो गए। युवक ने मामले की सूचना परिजनों को दी और परिजनों ने युवक के साथ मामले की शिकायत पुलिस को की। 

विज्ञापन


गांव कैमला निवासी जितेंद्र भार्गव शनिवार की रात को अपनी कार से करनाल की ओर से अपने गांव आ रहा था। बसताड़ा ओवरब्रिज पार होने के बाद युवक ने लघुशंका करने के लिए कार रोकी। लघुशंका करने के बाद जैसे ही जितेंद्र भार्गव अपनी कार के पास आया, तो उसी समय दो युवक कार के पास पहुंचे और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कार में बैठाकर फरार हो गए। जितेंद्र ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसको पानीपत के गांव चंदौली के पास अर्धनग्न अवस्था में कार से बाहर फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


जितेंद्र भार्गव ने बताया कि अपहरणकर्ता उसकी कार, मोबाइल, चेकबुक कॉपी, लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड, ऑफिस के कागजात, सोने की अंगूठी, चांदी का कड़ा व 35 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। युवक ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसको घायल अवस्था में पुलिस स्टेशन में लेकर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि कैमला निवासी जितेंद्र भार्गव ने उसके साथ हुई वारदात की शिकायत दी है। इसमें उसने कुछ रुपये सहित अन्य सामान अज्ञात युवक लेकर फरार होने की बात सामने आई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed