{"_id":"578686a84f1c1ba64e13de66","slug":"murder-karnal-murder-meet-to-sp-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर लूटपाट मामले में एसपी से मिले पीड़ित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर लूटपाट मामले में एसपी से मिले पीड़ित
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
एसपी से मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल शहर के सेक्टर-13 एक्सटेंशन में महिला की हत्या कर लूटपाट करने के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। बुधवार को पीड़ित व्यापारी एसपी पंकज नैन से मिले और आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई। पटेल मार्केट के कपड़ा व्यापारियों ने एसपी से जल्द से जल्द केस को सुलझाने की मांग की। एसपी ने भी केस को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बीती आठ जुलाई को सीएम सिटी के सेक्टर-13 एक्सटेंशन एरिया में बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी रविंदर कुमार के घर में घुसकर उनकी पत्नी की हत्या करके लूटपाट की थी। रविंद्र कुमार की पटेल मार्केट में कपड़े की दुकान है। इस मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई को लेकर बुधवार को व्यापारी कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान योगेश भुगड़ा की अध्यक्षता में एसपी पंकज नैन से मिले।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि इस केस के लिए पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक से मिलने गए व्यापारियों में सचिव हरीश तरीका, खजांची कंवरभान चावला, कृष्णलाल बतरा, परमजीत सिंह, विनोद मनोचा, पवन मितल, उपप्रधान रामचंद पसरीचा, रविंद्र कुमार और अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन