फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Misdeed with eight year-old child in Karnal, neighbor pretended to get new bat and ball

Karnal: आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, पड़ोसी ने नया बैट व बॉल दिलाने का दिया झांसा

Tue, 09 May 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 May 2023 12:01 PM IST
सार

करनाल में आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के पेट में दर्द हुआ तो परिजन अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों की जांच की में कुकर्म की बात सामने आई। जिसके बाद बच्चे से परिजनों से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
Misdeed with eight year-old child in Karnal, neighbor pretended to get new bat and ball
child crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की गली में खेल रहे आठ साल के बच्चे को बैट-बॉल दिलाने का झांसा देकर पड़ोसी द्वारा खेत में लेकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। कुकर्म का खुलासा तब हुआ जब देर शाम बच्चे के पेट में दर्द हुआ और इसकी जानकारी बच्चे ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों ने कुकर्म की पुष्टि की। पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुंजपुरा थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
कुंजपुरा थाना के एक गांव में घर से कुछ दूरी पर एक आठ वर्षीय बच्चा अपने गांव के अन्य दोस्तों के साथ खेल रहा था। बच्चों को खेलता देख उनका पड़ोसी लड़का वहां आया और आठ वर्षीय बच्चे को बैट और बॉल दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया लेकिन वह उसे दुकान पर ले जाने की बजाय घर से करीब 20 किले दूर ज्वार के खेत में ले गया और वहां बच्चे के साथ कुकर्म किया। जिसके बाद आरोपी बच्चे को घर के पास ही छोड़ गया।
विज्ञापन


पेट में दर्द हुआ तो खुला कुकर्म का राज
शाम करीब सात बजे जब बच्चे के अभिभावक काम से लौटे तो बच्चे ने बताया कि उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। जिसके बाद वे उसे अस्पताल में ले गए और वहां डॉक्टरों ने बच्चे का चेकअप किया और परिजनों को बच्चे के साथ हुए कुकर्म की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया बैट व बॉल दिलाने का झांसा देकर आरोपी ले गया था खेत में
जिसके बाद परिजनों ने बच्चे को प्यार से पूछा कि उसके साथ गलत काम किसने किया है तो बच्चे ने रोते हुए बताया कि जब वह गली में खेल रहा था तो उनका पड़ोसी लड़का उसके पास आया और कहा कि वह उसके साथ चल और उसे वह नया बैट व बॉल दिलवाएंगा। जिसके बाद वह उसके साथ ले गया लेकिन उसने कोई बैट व बॉल नहीं दिलाया और उसे खेत में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जिसके बाद परिजन बच्चे को कुंजपुरा थाना लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


जांच अधिकारी के अनुसार
एक गांव के आठ वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोसी द्वारा कुकर्म करने की शिकायत मिली है। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। -दर्शन सिंह, थाना प्रभारी, कुंजपुरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed