{"_id":"be0b2b255adc5c25abccb9582b78acfc","slug":"minister-of-awe-by-showing-the-police-beating-ran-dudhakr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का रौब दिखाकर पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री का रौब दिखाकर पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
गांव नन्हेड़ा के पास कार बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत मामले में विरोध जता रहे लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में घायल हुए एएसआई राजेंद्र सिंह की शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने पुलिस से मारपीट, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, रास्ता रोकने सहित अन्य धाराओं के तहत आरोपी सुनील खेड़ा, बिल्लू सहित 10-15 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी सुनील खेड़ा एक मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को गांव नन्हेड़ा के पास कार और बाइक की दुर्घटना हो गई। इसमें खेड़ा गांव वासी संदीप (35) की मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया। युवक की मौत पर पुलिस के तुरंत मौके पर न पहुंचने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया। लोगों ने एक घंटा जाम लगाए रखा। जाम की सूचना मिलने पर इंद्री थाना के एएसआई राजेंद्र सिंह, सुभाष व होमगार्ड नरेश मौके पर पहुंचे और जाम लगाए जाने का कारण पूछा तो लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
घायल एएसआई राजेंद्र सिंह ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि मारपीट करने में एक मंत्री के रिश्तेदार सुनील खेड़ा ने लोगों को उकसाया और उसको मारते पीटते हुए काफी दूर तक पीछे लगे रहे। पुलिस से इस तरह मारपीट की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया हैै। इस बारे में मंत्री के पीए से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मंत्री जी मीटिंग में हैं। नन्हेड़ा गांव में हुए झगड़े में मंत्री को जानकारी नहीं है। मंत्री के रिश्तेदार का इसमें कोई रोल नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों से मारपीट की गई है। सुनील खेड़ा, बिल्लु सहित 10-15 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह, इंद्री थाना के प्रभारी।