फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Man Murdered his maternal Grandfather and Aunt in Village ichanpur of Karnal

करनाल में वारदात: दोहते ने लाइसेंसी बंदूक से नाना और मौसी को मारी गोली, जमीन विवाद में ली अपनों की जान

Tue, 05 Apr 2022 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 12:36 PM IST
सार

मृतक जोगिंदर सिंह की चार बेटियां ही हैं। इस कारण जोगिंदर ने अपनी बड़ी बेटी के लड़के फतेह सिंह को दो साल की उम्र में ही गोद ले लिया था। नाना ने ही उसे पालपोस कर बड़ा किया था।

विज्ञापन
Man Murdered his maternal Grandfather and Aunt in Village ichanpur of Karnal
आरोपी युवक और मृतक नाना। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के करनाल में गांव इच्छनपुर में एक दोहते ने सोमवार देर रात नाना कीही लाइसेंसी बंदूक से नाना और मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान मौसी की 10 वर्षीय बेटी जसनूर और दूसरी मौसी भी छर्रे लगने से जख्मी हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बंदूक सहित मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही आरोपी फतेह सिंह, उसकी पत्नी और उसके साले के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोहते ने जमीन के लालच में वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


मृतक जोगिंद्र सिंह के दामाद चौगामा निवासी लखविंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी पत्नी सर्वजीत कौर के साथ अपनी ससुराल गांव इच्छनपुर गया था। इसी दौरान वहां पर उसकी छोटी साली प्रभजोत कौर अपने दो बच्चों के साथ आई हुई थी। सोमवार की देर रात को करीब 10 बजे 65 वर्षीय ससुर जोगिंद्र सिंह, उनकी पत्नी सर्वजीत कौर और साली प्रभजीत कौर व बच्चे बैठक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रात को लाइट चली गई। वह पड़ोस के घर से इनवर्टर का कनेक्शन करवाने के लिए बिजली मिस्त्री को बुलाने गया था। इसी दौरान उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर आया तो पता चला कि आरोपी फतेह सिंह ने जोगेंद्र सिंह और प्रभजोत को गोली मार दी है।

आरोपी फतेह सिंह ने उसे भी मारने का प्रयास किया लेकिन पड़ोस के लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इस पर आरोपी फतेह सिंह ने उसकी हत्या करने के लिए दरवाजा भी तोड़ दिया, लेकिन लोगों को एकत्रित होने पर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जोगेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रभजोत की मौत मौके पर ही हो गई थी।

वहीं उसकी 10 वर्षीय बेटी जसनूर को भी छर्रे लगे हैं। इसके अलावा दूसरी मौसी सर्वजीत कौर भी छर्रे लगने से जख्मी हो गई।  पुलिस के अनुसार मृतक जोगेंद्र सिंह और प्रभजोत को पेट में गोली लगी थी। आरोपी ने पहले नाना को गोली मारी और जब मौसी बीच बचाव के लिए आई तो उसे भी गोली मार दी। इसके बाद दूसरी मौसी पर भी उसने गोली चलाई, लेकिन वह गोली दीवार में जा लगी और उसके छर्रे सर्वजीत कौर व 10 वर्षीय बेटी जसनूर को लगे, जिससे वे दोनों घायल हो गए। 

नाना ने तुड़वा दी थी आरोपी के नाम की वसीयत
बताया जा रहा है कि आरोपी फतेह सिंह अपने नाना की नहीं सुनता था। साथ ही नशा भी करता था। इस कारण नाना ने उसके नाम की वसीयत तुड़वा दी थी। ऐसे में आरोपी फतेह सिंह को डर था कि कहीं उसका नाना 18 एकड़ जमीन का बंटवारा न कर दें। इस कारण गुस्से में आरोपी ने अपने नाना और मौसी की हत्या की। 

 

गांव इच्छनपुर में एक दोहते ने अपने नाना और मौसी की हत्या कर दी है। मौके पर जाकर जांच की तो पता चला की एक महिला और बच्ची को भी गोली के छर्रे लगे हैं। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। शिकायत के आधार पर आरोपी फतेह सिंह, उसकी पत्नी और साले गुरमेहर वासी हाबड़ी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए असंध थाना पुलिस, सीआईए असंध और सीआईए करनाल की टीम दबिश दे रही है। - बलजीत सिंह,असंध थाना प्रभारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed