{"_id":"68b35c83184be3bba010ac2162a38a6e","slug":"love-marriage-the-young-man-murdered-bodies-dumped-in-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज करने वाले युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज करने वाले युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल पहले अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या करके शव खेतों में फेंक दिया गया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लड़की के परिजनों पर लगाया है। सदर थाना पुलिस ने छपरा खेड़ा वासी बलकार की शिकायत पर लड़की के पिता सहित चार के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और रोष जताया। हालांकि, बाद में डीएसपी के समझाने पर शव उठाया।
विज्ञापन
गांव छपराखेड़ा वासी विकास उर्फ विक्की (25) ने गांव फूसगढ़ में हेयर सैलून खोल रखा था। यहीं से विक्की का संपर्क रीतु से हुआ और करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते शादी कर ली। अब वह लव मैरिज कर छपराखेड़ा रहने लगे थे और वह दुकान पर फुसगढ़ जाता था। शुक्रवार नौ बजे तक जब विकास घर नहीं पहुंचा तो परिजन इसके मोबाइल पर बार-बार फोन करते रहे। फोन हर बार काटने से परिजनों को चिंता सताने लगी। वह रात को ही उसको ढुंढने के लिए निकले तो गांव के समीप ही खेतों में विकास का शव पड़ा मिला। विकास के सिर पर चोट के निशान हैं और बाइक, बिंडे साथ मिले।
विज्ञापन
गांव में विकास की हत्या की सूचना मिलने पर सनसनी फैल गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी है और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया। शनिवार सुबह परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सदर थाना और सिविल लाइन थाना के प्रभारियों ने पीड़ितों को समझाया, लेकिन पीड़ित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़े रहे। काफी विरोध के बाद अस्पताल में डीएसपी जितेंद्र गहलावत पहुंचे। उन्होंने मौके से ही आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जिप्सी भेजी और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डीएसपी के काफी समझाने के बाद पीड़ित शांत हुए।
विज्ञापन
विकास को मिल रही थी धमकियां
डेढ़ साल पहले ही छपरा खेड़ा वासी युवक विकास उर्फ विक्की और फूसगढ़ वासी रीतु ने प्रेम प्रसंग के चलते शादी की थी। रीतु ने भी आरोप लगाए कि उसके पिता सुरेंद्र बार-बार विकास को जान से मारने की धमकी देते थे। वे लव मैरिज के खिलाफ थे और इसके चलते विकास की हत्या की गई है। विकास के शव के पास बाइक और बिंडे पड़े मिले हैं। सदर थाना पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
वर्जन
मृतक विकास उर्फ विक्की के भाई बलकार की शिकायत पर फुसगढ़ गांव वासी लड़की के पिता सुरेंद्र, राजेश, काला, टाइगर के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। विकास की पत्नी रीतु ने भी अपने पिता के खिलाफ बयान दिए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
-सुल्तान सिंह, जांच पुलिस अधिकारी, सदर थाना करनाल।