फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal's Sanjay Road massacre, After shooting results will be given within ten days, Rajesh receiving threats

संजय रोड़ हत्याकांड: गोली मारकर दस दिन के भीतर दे देंगे रिजल्ट, राजेश को करीब चार माह से मिल रही थी धमकी

Sat, 07 Oct 2023 08:47 AM IST
नवीन दलाल संजू कुमार, करनाल (हरियाणा)
संजू कुमार, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 07 Oct 2023 08:47 AM IST
सार

राजेश के परिजनों ने बताया कि करीब चार माह से दिसंबर 2015 में संजय रोड़ हत्याकांड में राजेश का नाम आया था। हत्याकांड की रंजिश में राजेश को धमकी भी मिल रही थी। कई बार चिठ्ठी भेजी गई तो फोन पर धमकी दी गई। परिजनों को अंदेशा था कि अनहोनी हो सकती है।

विज्ञापन
Karnal's Sanjay Road massacre, After shooting results will be given within ten days, Rajesh receiving threats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय रोड़ हत्याकांड के आरोपी राजेश को पिछले चार माह से चिठ्ठी और फोन पर जानसे मारने की धमकी मिल रही थी। आरोपी ने कहा था कि राजेश को गोली मारेंगे और दस दिन के भीतर इसका रिजल्ट देंगे। जिसके बाद हमलावरों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े मुगल कैनाल में गोलियां बरसाकर वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने गोली चलाते हुए लोगों को धमकी दी कि अगर कोई बीच में आया तो वह मारा जाएगा। डर के मारे कोई भी हमलावरों के आगे नहीं आया। कार में सवार राजेश और उसके साथियों पर हमलावर बेखौफ होकर गोलियां बरसाते रहे। गोलियों की आवाज सुनने के बाद भी लोग मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन


वारदात को करीब शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे अंजाम दिया गया। राजेश के परिजनों ने बताया कि करीब चार माह से दिसंबर 2015 में संजय रोड़ हत्याकांड में राजेश का नाम आया था। इस मामले में वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। हत्याकांड की रंजिश में राजेश को धमकी भी मिल रही थी। कई बार चिठ्ठी भेजी गई तो फोन पर धमकी दी गई। परिजनों को अंदेशा था कि अनहोनी हो सकती है, मगर वह धमकी के कारण पुलिस से शिकायत नहीं कर सके।
विज्ञापन


क्योंकि उनको डर था कि अगर वह पुलिस से शिकायत करेंगे तो जान भी जा सकती है। शुक्रवार को हमलावरों ने धमकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। कोर्ट से घर जाते समय राजेश और उसके साथियों को मुगल कैनाल के पास घेर लिया और गोलियां बरसाते हुए हत्या करने का प्रयास किया। गोली चलने पर कार में सवार युवक खुद को बचाव किया, मगर एक गोली खिड़की को भेदते हुए राजेश को लगी। गाड़ी में दो गोली लगने के निशान भी है। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे को बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम

हमलावारों ने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों को पता था कि राजेश की कोर्ट में शुक्रवार को तारीख है। तारीख के बाद जैसे ही राजेश अपने साथियों के साथ घर के लिए जा रहा था तो हमलावर भी पीछे लग लिए। हमलावर कार रुकने का इंतजार कर रहे थे। मुगल कैनाल के पास जैसे ही कार रुकी तो हमलावराें ने पिस्टल से गोलियां चलाकर राजेश पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले वह बच गया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हुए।

अमेरिका में बैठे मृतक संजय के बेटों पर आरोप

परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजय हत्याकांड के बाद से रंजिश चल रही है। संजय के दो बेटे अमेरिका में है। जिनके कहने पर अरोपियों ने हमला किया है। परिजनों ने मनोज जुंडला, कुलविंद्र बसताड़ा और रणदीप पर भी शक जाहिर किया है। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस घायल राजेश के बयान दर्ज करने के बाद ही केस दर्ज करेगी।

अधिकारी के अनुसार

इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित के बयान लेने के प्रयास किए जा रहे है। जिसके बाद केस दर्ज किया जाएगा। हमलावरों की धर-पकड़ के लिए टीम लगी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - बलजीत सिंह, सिविल लाइन

पुलिस ने नरसी विलेज निवासी संजय रोड़ के सात हत्यारोपियों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीआईए-1 इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान संजीव उर्फ मन्नु उर्फ होक्का निवासी दयालपुरा, राजबीर निवासी आनन्द विहार काॅलोनी, कुलविन्द्र सिंह निवासी मंगल काॅलोनी, संदीप निवासी बराना खालसा, जिला कैथल गांव कौल निवासी शीशपाल उर्फ काला, सतीश और गौरव निवासी मुन्दड़ी ने बताया कि संजय की हत्या विक्की के कहने पर की थी।

दोनों की करीब दो साल पहले हुए झगड़े को लेकर आपसी रंजिश थी। साथ ही बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हमले के दौरान प्रयोग की गई लाठियों की भी बरामदगी की है। इसके अलावा अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की है। मामले में मुख्य आरोपी विक्की एक अन्य को पुलिस पहले ही काबू कर अदालत में पेश कर चुकी है। फरार हत्यारोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed