फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Drunker husband stabbed his wife to death

करनाल: शराबी पति ने पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, सौतेली बेटी पर गलत नजर रखने पर हुआ था झगड़ा

Sat, 16 Sep 2023 07:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 07:10 PM IST
सार

शनिवार सुबह साढ़े सात बजे आपसी झगड़े में पति ने घटना को अंजाम दिया आरोपी की अपनी सौतेली बेटी पर गलत नजर थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Karnal: Drunker husband stabbed his wife to death
demo pic

विस्तार

हरियाणा के करनाल शहर में एक शराबी पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश करता था। शनिवार सुबह पति-पत्नी में आपस में लड़ाई हो गई और शराबी पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


हत्या के बाद पति भागने लगा तो पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और घटना की सूचना पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी नायब सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में शव को रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता किराएदार ने बताया कि महिला अपने तीन बच्चों के साथ किराये के मकान पर रहती थी। आरोपी पति की यह दूसरी शादी थी, जबकि मृतका की भी दूसरी शादी थी। मृतका की पहली शादी से एक बेटी व दूसरी शादी से दो बेटे थे। आरोपी पिता अपनी सौतेली बेटी पर गलत नजर रखता था। वह उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 सितंबर की सुबह 7.30 बजे आरोपी के बच्चे स्कूल में चले गए। उनके जाने के बाद पति व पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने चाकू से पत्नी के पेट व शरीर के अन्य जगह वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। डीएसपी नायब सिंह व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल ने सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में शव को रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

मां की हत्या, पिता जेल, बच्चों का क्या होगा
इस घटना से आसपड़ोस के लोगों की आंखें भी नम है। उनकी आंखों में एक सवाल यह भी है कि अब इन तीन बच्चों का क्या होगा। वह किसके सहारे जीवन गुजारेंगे, क्योंकि मां की हत्या हो गई। पिता सलाखों के पीछे चला गया है। ऐसे में अब उनके रिश्तेदार ही उनका पालन पोषण करेंगे।


आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की अपनी सौतेली बेटी पर गलत नजर थी। जिसकी वजह से शनिवार को पति-पत्नी का आपस में झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। -नायब सिंह, डीएसपी, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed