फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Campaign against liquor smuggling, two arrested in raid

Karnal: शराब तस्करी के खिलाफ अभियान, दबिश देकर दो किए गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2023 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 09:44 PM IST
सार

जहरीली शराब प्रकरण के बाद सख्ती बढ़ाई गई है। असंध थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाने का दावा है।

विज्ञापन
Karnal: Campaign against liquor smuggling, two arrested in raid
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंबाला में जहरीली शराब के बाद करनाल पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने असंध थानाक्षेत्र के खेड़ी सरफली के पशुबाड़े में तैयार होने वाली शराब का भंडाफोड़ किया था, जिसके बाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर शराब के दो तस्करों को काबू किया गया है।

विज्ञापन


यमुनानगर और अंबाला में जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद से करनाल पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। रविवार को पुलिस ने असंध थानाक्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में छापामारी कर आरोपियों के कब्जे से लाहन और देसी शराब की बोतलें बरामद की।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से पुलिस ने शराब की 23 बोतलें बरामद की। इस संबंध में एसएचओ असंध मनोज कुमार का कहना है कि शराब की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस दिन-रात अभियान चला रही है। जगह-जगह अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, ताकि शराब की तस्करी को रोका जा सके। इसके अलावा यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed