फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inspector and plant attendant arrested for taking bribe in Hansi of Hisar

Haryana: रिश्वत लेते इंस्पेक्टर और प्लांट अटेंडेंट गिरफ्तार, FIR से नाम निकालने के लिए की थी सात लाख की मांग

Tue, 11 Apr 2023 01:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 01:24 AM IST
सार

करनाल विजिलेंस की टीम ने हांसी में कार्रवाई की है। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों आरोपियों को हांसी की अदालत में पेश किया जाएगा। हांसी निवासी पीड़ित ने करनाल विजिलेंस को शिकायत दी थी। 

विज्ञापन
Inspector and plant attendant arrested for taking bribe in Hansi of Hisar
घूस - फोटो : Social media

विस्तार

करनाल विजिलेंस की टीम ने हिसार के हांसी से सोमवार को हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर और बिजली निगम के प्लांट अटेंडेंट को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एफआईआर से नाम निकालने के लिए सात लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों आरोपियाें को हांसी की अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


हांसी निवासी पीड़ित ने करनाल विजिलेंस को शिकायत दी थी कि वर्ष 2018 में हांसी के सिटी पुलिस थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई दी। केस से संबंध नहीं होने पर उसने हांसी सिटी पुलिस से मिलकर एफआईआर से नाम हटाने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


इसके लिए इकनॉमिक ऑफेंस विंग हांसी के इंचार्ज इंस्पेक्टर उमेद सिंह और बिजली निगम हरियाणा में प्लांट अटेंडेंट फर्स्ट एवं निवासी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ शिव कुमार उससे सात लाख रुपये रिश्वत मांग रहे थे। इस पर संज्ञान लेते हुए विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के इंस्पेक्टर चरण सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम सोमवार को हिसार के हांसी पहुंची और पीड़ित को एक लाख रुपये दिए। इन रुपयों में पाउडर लगाया गया। पीड़ित ने एक लाख रुपये लेकर आने के लिए उमेद सिंह और शिव कुमार से संपर्क किया।


जिस पर शिव कुमार रिश्वत लेने के लिए आया। रकम लेते ही विजिलेंस की टीम ने उसके पकड़ लिया। नोटों में लगा पाउडर लगने से उसके हाथ लाल हो गए। जिसके बाद टीम ने रिश्वत देने का दबाव बना रहे इंस्पेक्टर उमेद सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ हांसी में धारा सात, सात-ए, 3(1)(बी) आर/डब्ल्यू 13(2) और धारा 384 एवं 120 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed