फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   House articles threw in canal because of enmity

रंजिश के चलते घर का सारा सामान नदी में फेंका

Mon, 14 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Mon, 14 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
न्यू रामनगर में किराये पर रहने वाले एक महिला का सारा सामान मकान मालिक ने पश्चिमी यमुना नहर में गिरा दिया। हालांकि रविवार सुबह लोगों के सहयोग से पुलिस ने नहर से क्षतिग्रस्त हो चुके सामान को निकलवाकर पीड़ित को सौंप दिया है। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला लखविंद्र कौर की शिकायत पर मकान मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नहर में घर का सारा सामान गिरा देखकर लोग भी हैरान रह गए। इस घटना के बाद पुलिस को सूचित किया। यह घटना उस समय हुई जब शनिवार शाम को महिला घर से बाहर थी और मकान मालिक ने ताला तोड़कर सामान नहर में फेंक दिया। माना जा रहा है कि रंजिश के चलते यह नुकसान किया गया है।
विज्ञापन

न्यू रामनगर में किराये के मकान में रहने वाली लखविंद्र कौर ने बताया कि उसके घर का सारा सामान टीवी, फ्रीज, कूलर, स्कूटी, अलमारी, डबल बेड, बिस्तर-कपड़े, जेवरात सहित अन्य सामान नहर में गिरा दिया है। इससे उनका करीब पांच लाख रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़िता ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि परमजीत उर्फ पम्मी के मकान में लखविंद्र कौर किराए पर रहती थी। कई माह पहले इसकी बेटी गुरजीत ने सुसाइड कर लिया था। उस मामले में परमजीत उर्फ पम्मी व उसका बेटा डैंटी जेल में सजा काट रहे हैं। परमजीत कुछ ही दिन पहले जमानत पर आया था। उसने रात के समय जब किराएदार कहीं गई थी तो उसका सारा सामान उठाकर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को लखविंद्र कौर ने शिकायत दी है कि मकान मालिक परमजीत उर्फ पम्मी, उनकी पत्नी किरण, बेटी नैना, लड़का लाड़ी व परमजीत की साली कविता ने उसके कमरे का ताला तोड़कर सारा सामान उठाकर नहर में फेंक दिया है। इससे उसका पांच लाख रुपये का सामान खराब हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed