फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Jewelery worth lakhs stolen from NRIs house, thief came in car

Haryana: NRI के घर से चुराए लाखों के जेवरात, कार में आया चोर, ढाई घंटे तक खंगाला घर, वारदात CCTV में कैद

Wed, 21 Aug 2024 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 09:03 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि घर के सदस्यों ने एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घर की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Haryana: Jewelery worth lakhs stolen from NRIs house, thief came in car
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल के बैरसाल खेड़ा गांव में दो एनआरआई परिवारों के मकान से चोर सोने के गहने ले गया। आरोपी मारुति कार में सवार होकर आया था और उसने ढाई घंटे तक घर खंगाला। सुबह घर के सदस्य को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने सीसीटीवी चेक किए। जिसमें चोर चोरी करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


घर के मालिक मुख्तयार सिंह ने बताया कि उनके दो मकान हैं। उनका एक पोता कनाडा और एक अमेरिका गया है। वह रात को दूसरे मकान में सो रहे थे। सुबह जब वह अपने मकान में आया तो दरवाजे के ताले टूटे थे। घर के अंदर अलमारी में रखा सामान बाहर बिखरा था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने अपने घर के दूसरे सदस्यों को इसकी जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो रात को एक व्यक्ति मारुति कार में सवार होकर आया था। वह करीब डेढ़ बजे मकान की दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा था। करीब ढाई घंटे उसने दोनों मकानों को खंगाला। जिसमें सोने की बालियां, कंगन, मुंदरी आदि सामान चोरी कर ले गया। इसके बाद उन्होंने चोर की फुटेज रिश्तेदारों में भेजी तो दूसरे गांव से आरोपी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरसाल गांव में दो मकानों में हुई चोरी के मामले की जांच की जा रही है। घर के सदस्यों ने एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घर की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। -विपिन कुमार, बुटाना थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed