फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Boy and girl missing after love marriage, case against three

Haryana: प्रेम विवाह के बाद युवक-युवती लापता, तीन पर केस, युवती के परिजनों पर उठा ले जाने का आरोप

Sat, 02 Sep 2023 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

31 अगस्त को इंद्री के मंदिर में शादी की थी। युवती के परिजनों पर दोनों को मारपीट कर उठा ले जाने का आरोप है। युवती पंचकूला तो युवक अंबाला का रहने वाला है।

विज्ञापन
Haryana: Boy and girl missing after love marriage, case against three
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला की युवती और अंबाला के युवक ने इंद्री स्थित एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था मगर तीन दिन से दोनों लापता हैं। युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर दोनों को पीटने और उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अंबाला के रायवाली निवासी युवक का करीब पांच साल से पंचकूला के नया गांव निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे मगर युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। इसके बाद दोनों ने घर से भागकर इंद्री के एक मंदिर में 31 अगस्त को शादी कर ली थी।
विज्ञापन


युवक के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद दोनों इंद्री के वार्ड नंबर-12 में अपनी मौसी के पास रहने लगे। उसी दिन युवती के परिजनों को शादी करने की जानकारी मिली तो वह इंद्री पहुंच गए। आरोप है कि युवती के परिजनों ने दोनों को बेरहमी से पीटा और फिर दोनों को उठाकर ले गए। युवक के परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक-युवती ने करनाल के मंदिर में आकर शादी की थी। युवती के परिजनों पर युवक को उठाने का आरोप है। इस मामले में केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द दोनों को बरामद कर खुलासा किया जाएगा। -एसएचओ, थाना इंद्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed