फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   grand throw her Infant in canal

दादी ने ही नहर में फेंका था जिंदा बच्ची को

Sun, 30 Aug 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 30 Aug 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के गांव फफड़ाना में नवजात तीसरी बेटी को संदिग्ध परिस्थितियों में
विज्ञापन
गायब करने के मामले में एक नया और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी पिता ने पुलिस रिमांड के दूसरे दिन बताया कि नवजात बच्ची की दादी ने बच्ची को सफीदों से गुजर रही नहर में फेंक दिया था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी दादी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोपी द्वारा रिमांड के दौरान कबूल की गई बातों के असंध के डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी पिता जयपाल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दूसरे दिन ही आरोपी जयपाल ने कबूल किया कि उनको कोई बेटा पैदा नहीं हुआ था, बल्कि असंध के निजी अस्पताल में उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था, जो पूरी तरह से स्वस्थ थी। बच्ची को नवजात बच्ची की दादी ने सफीदों के पास से गुजर रही हांसी बुटाना नहर में जिंदा ही फेंक दिया था।

अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज ने भी खोला राज
फफड़ाना निवासी जयपाल की पत्नी रूबी ने असंध के निजी अस्पताल में 21 अगस्त की सुबह तीसरी बेटी को जन्म दिया था। जन्म के बाद नवजात बच्ची एक दम स्वस्थ थी। 21 अगस्त की दोपहर दो बजे डॉक्टर ने रूबी को अस्पताल से छुट्टी दे दी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जयपाल व उसकी मां रूबी व नवजात बच्ची को किसी गाड़ी से नहीं बल्कि बाइक पर बैठा कर अस्पताल से लेकर गए थे। अस्पताल से उन्हें सालवन चौक की तरफ आना था, लेकिन जयपाल बाइक को सालवन चौंक की तरफ लाने की बजाय सफीदों की तरफ के लकर गया था। ये सारी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद है। इससे साफ पता चलता है कि घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही योजना बनाई गई थी। जिसको उन्होंने बहुत ही सफाई से अंजाम दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नवजात बच्ची के माता-पिता व दादी एक ही बाइक पर बच्ची को अपने साथ लेकर सफीदों की तरफ गए थे। जब वह सफीदों से गुजर रही हांसी बुटाना नहर के पास पहुंचे तो नवजात की दादी ने उसे जिंदा ही नहर में फेंक दिया। इस घटना के समय नवजात के बच्ची का पिता जयपाल व मां रूबी भी साथ ही थे, लेकिन किसी ने भी जयपाल की मां को ये घिनौना अपराध करने से नहीं रोका। घटना के बारे में अस्पताल के डॉक्टर संदीप ने बताया कि उनके अस्पताल में ही रूबी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। उन्हें 21 अगस्त की दोपहर छुट्टी दे दी गई थी। जयपाल अपनी पत्नी, बच्ची व मां के साथ बाइक पर उसे अस्पताल से लेकर गया था। लेकिन वह उसे सफीदों की तरफ लेकर गया था। यह सारी घटना अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed