{"_id":"577e9ba74f1c1b446c7fa9c0","slug":"gang-rape-rape-whatsapp-friend-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हॉट्सएप से दोस्ती और फिर गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हॉट्सएप से दोस्ती और फिर गैंगरेप
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हॉट्सएप से शुरू हुई दोस्ती के बाद एक छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जब छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताने का प्रयास किया तो उसे अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने और जान से मारने की धमकियां दी र्गइं। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
रोहतक जिला निवासी और बस्ताड़ा के पास स्थित एक कॉलेज की छात्रा की दोस्ती करीब 15 माह पहले व्हॉट्सएप पर रोहतक के गांव डीघल निवासी राजेश उर्फ मोनी के साथ हुई थी। 15 महीनों तक लगातार बातचीत होने पर छात्रा कॉलेज से रोहतक जा रही थी। इसी दौरान मोनी ने उसे मिलने के लिए रोहतक बुलाया। जब वह रोहतक बस स्टैंड पर पहुंची तो मोनी अपने एक दोस्त के साथ उसे मिलने के लिए पहुंचा। मोनी और उसका दोस्त छात्रा को एक रेस्टोरेंट में ले गए। वहां पर कोल्डड्रिंक्स में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।
विज्ञापन
छात्रा का आरोप है कि फिर उन दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद वे लगातार वीडियो को शेयर करने की धमकी देकर उसके ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद वे लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पांच जुलाई को मोनी ने उसे आखिरी बार मिलने और फोटो व वीडियो उसे लौटाने के लिए बुलाया। वह अपनी गाड़ी में उसे करनाल से रोहतक के एक होटल में ले गया। मोनी उसे यह कहकर गया कि वह अभी उसके गंदे फोटो और वीडियो क्लिप लेकर आएगा। जाते ही उसने घर में फांसी लगाने का ड्रामा किया।
विज्ञापन
तभी उसका भाई राजेश सैनी अपने तीन चार दोस्तों के साथ रिवॉल्वर लेकर आ गया। आते ही उसने उसके साथ मारपीट की और कोई भी बात अपने मां-बाप को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतने में होटल वालों ने पुलिस बुला ली और उसे सिविल लाइन थाना ले जाया गया। पुलिस ने उसके घरवालों पर दबाव बनाकर उसे नारी निकेतन भेजने की बात कही। डर के मारे उसने अपने घर वालों से भी बात नहीं की।
इसके बाद वह पुलिस को बयान देने के बाद करनाल में अपनी एक सहेली के घर पहुंची। वहां पर उसकी मम्मी का फोन आया। बात खुलने पर वह अपनी सहेली के घर से पानीपत चली गई। वहां पर उसे राजू मिला, वह भी मोनी का दोस्त है। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर और अश्लील फिल्म वायरल करने की धमकी देकर बहादुरगढ़ में अपने मामा रणधीर के घर ले गया। फिर एक दिन वे उसे तांत्रिक राजन सैनी के पास ले आए।
तांत्रिक राजन सैनी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा ने पूरी बात अपनी मां को बताई तो उसकी मां ने करनाल महिला थाना में पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पास एक ऐसा मामला आया है। इसकी अभी जांच चल रही है।