फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Friends murdered a friend in Karnal of Haryana

करनाल: ट्यूबवेल पर शराब पीने के दौरान हुआ झगड़ा, दो साथियों ने दोस्त की गला दबाकर कर दी हत्या

Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुंजपुरा, करनाल (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंजपुरा, करनाल (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jan 2022 11:12 PM IST
सार

शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद दो साथियों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह राहगीरों ने खेतों में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Friends murdered a friend in Karnal of Haryana
मृतक विजय का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले के कुंजपुरा क्षेत्र के गांव नेवल के समीप खेतों में सोमवार रात शराब पीते समय तीन दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें दो दोस्तों ने पेंटर दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह राहगीरों ने खेतों में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। एएसपी हिमांद्री कौशिक व कुंजपुरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। आरोपी विजय को घर से बुलाकर ले गए थे। एक आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त दलियानपुर निवासी विजय के रूप में हुई। परिजनों की शिकायत पर दो दोस्त बुढा खेड़ा निवासी रविंद्र उर्फ काकी व नीरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार गांव दलियानपुर निवासी 24 वर्षीय युवक विजय कुमार और उसके दो साथी रविंद्र व नीरज उसे सोमवार दोपहर घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन


उसके बाद विजय घर नहीं आया। पुलिस के अनुसर ये तीनों सोमवार देर रात नेवल गांव के खेतों में एक ट्यूबवेल पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिस पर विजय कुमार के दोस्तों ने उसकी ईंट मारकर व गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के उपरांत दोनों आरोपी शव को छोड़कर घर चले गए। मंगलवार सुबह एक व्यक्ति खेतों में घूमने पहुंचा तो उसने ट्यूबवेल के पास शव देखा। जिसकी पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बहनों का था इकलौता भाई था

परिजनों ने बताया कि विजय दो बहनों का इकलौता भाई था। वह अपने पिता के साथ ही पेंट का काम करता था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक युवक की करीब ढाई साल पूर्व शादी हुई थी। उसकी एक वर्ष की बेटी है। 

मोबाइल व बाइक ले गया था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी रविंद्र ने पूछताछ में बताया कि शराब पीने के बाद उसकी विजय से कहासुनी हो गई थी तो उसने विजय की ईंट मारकर व गला दबाकर हत्या कर दी। वह विजय का मोबाइल व बाइक लेकर फरार हो गया था। 

मृतक युवक विजय कुमार के पिता राजकुमार की शिकायत पर गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी रविंद्र व गांव दलियान पुर निवासी नीरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - हिमाद्री कौशिक, इंद्री एएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed