{"_id":"63f3d65a8fcd4bd8a70c3cc6","slug":"fraud-revealed-in-karnal-17-years-job-done-in-army-with-fake-marksheet-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े का खुलासा: फर्जी मार्कशीट से सेना में 17 साल की नौकरी, एसपीओ लगा तो हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़े का खुलासा: फर्जी मार्कशीट से सेना में 17 साल की नौकरी, एसपीओ लगा तो हुआ खुलासा
Tue, 21 Feb 2023 09:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:24 AM IST
सार
आरोपी ने हाई स्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी मार्कशीट से 17 साल सेना में नौकरी की मगर किसी को दस्तावेज के बारे में पता नहीं चल सका। सेवानिवृत्त होने के बाद जब आरोपी करनाल पुलिस में एसपीओ बना तो फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी के दस्तावेजों की गहनता से जांच की तो हाई स्कूल की फर्जी मार्कशीट निकली। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
खेड़ी सरफली के रहने वाले हरजीत सिंह ने 17 साल फौज में नौकरी की। रिटायर होने के बाद वह करनाल पुलिस में एसपीओ, स्पेशल पुलिस ऑफिसर लग गया। वह हाई स्कूल की फर्जी मार्कशीट बनवाकर भर्ती हुआ था। मामले का खुलासा तब हुआ तब पुलिस ने आरोपी एसपीओ के दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन
हाई स्कूल की फर्जी मार्कशीट का शक होने पर मार्कशीट भिवानी बोर्ड जांच के लिए भेजी गई। बोर्ड ने फर्जी मार्कशीट की पुष्टि कर दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
एसएचओ ललित गरोहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फर्जी मार्कशीट लेकर पहले वह 17 साल फौज में रहा और अब करनाल पुलिस में एसपीओ लग गया। दस्तावेजों की जांच करने के बाद हाई स्कूल की फर्जी मार्कशीट पाई गई।