फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Feet to the ground, killing two cousins, Karnal

दो फुट जमीन के लिए चचेरे भाई की हत्या

Mon, 28 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 28 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
गांव पिचौलिया में मात्र दो फुट भूमि के विवाद में रविवार को गंडासी से हमला कर चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। साथ ही मृतक के सगे भाई पर भी हमला किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में मातम और तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

सलिंद्र कुमार और धर्मबीर आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों की माताएं सगी बहनें हैं। दोनों में छह माह से खेत में डोल (मेढ़) को लेकर विवाद चल रहा था। धर्मबीर का दावा था कि सलिंद्र की तरफ उनकी दो फुट जमीन निकलती है। पिछले दिनों बाकायदा जमीन की निशानदेही भी कराई गई थी और मामला शांत हो गया था। रविवार दोपहर को सलिंद्र खेत में पानी देने के लिए गया हुआ था। इस दौरान आरोपी धर्मबीर, उसका पिता कृष्ण व अन्य भी मौके पर पहुंच गए और निशानदेही की डोल (मेढ़) को काट दिया। इस पर जब सलिंद्र ने विरोध किया तो बात बढ़ गई और आरोपी पास ही कमरे से गंडासी और जेली लेकर सलिंद्र पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद जैसे ही सलिंद्र के छोटे भाई सुनील कुमार को पता लगा तो वह खेत की ओर दौड़ पता। उस पर भी हमलावरों ने जेली और गंडासी से वार किए। बाद में शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। दोनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर सलिंद्र (32) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सुनील को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। फिलहाल सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका काफी खून बह चुका है।
विज्ञापन


घरों पर लटके ताले, गांव में मातम
आरोपी पूरे परिवार के साथ गांव से फरार हो गए हैं। आरोपियों के घर पर ताले लटके हुए हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है और छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं, आपस में ही हुए खून खराबे के बाद गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में वारदात को लेकर गुस्सा भी और मातम भी है। ग्रामीणों का कहना है कि मात्र दो फुट जमीन के विवाद को लेकर दो परिवार बर्बाद हो गए। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ माह पहले हुई था पिता का निधन
ग्रामीणों ने बताया कि सलिंद्र के पिता दयाल सिंह का डेढ़ माह पहले ही निधन हो गया था। अब सलिंद्र पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। सलिंद्र के दो लड़के हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार की शादी भी अभी 11 नवंबर को ही हुई थी। वह रविवार को अपनी पत्नी को लेने गया हुआ था। जैसे ही उसे झगड़े का पता लगा तो वह भी खेत की तरफ दौड़ पड़ा और आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।


पुलिस ने आरोपी धर्मबीर और उसके पिता कृष्ण समेत अन्य पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं।
- प्रतीक कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed