{"_id":"dcdf00b410802acb388e524c9aee1eb1","slug":"farmers-bikes-eat-up-a-million-bucks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की बाइक से उड़ाए एक लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की बाइक से उड़ाए एक लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 25 पर खड़ी बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने एक किसान के एक लाख रुपये व क्रेडिट कार्ड पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार को गांव शेखपुरा खालसा निवासी रामपाल ने लगभग साढ़े 11 बजे पंजाब नेशनल बैंक से अपने क्रेडिट कार्ड से लगभग एक लाख रुपये निकलवाए। रुपये निकलवाने के बाद किसान ने रुपयों व क्रेडिट कार्ड को कापी में रखकर बाइक की डिग्गी में रख दिए।
विज्ञापन
बाद में बाइक पर सवार होकर नई अनाज मंडी स्थित दुकान नं0 25 पर पहुंचा और आढ़ती से अपनी धान का लेखा-जोखा मांगने लगा, लेकिन आढ़ती दुकान पर न होने से वह वापस बाहर बाइक के पास आया तो बाइक की डिग्गी खुली हुई थी और ताला टूटा हुआ था। थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा ओर मामले की जांच की।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में हुआ आरोपी कैद
पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें एक ग्रीन सर्ट पहने युवक रामपाल के आसपास घूमता नजर आया। वहीं युवक नई अनाज मंडी में दुकान नं0 24 पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी बाइक की डिग्गी से छेड़छाड़ करता हुआ दिखाई दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।
मात्र 13 मिनट में दिया वारदात का अंजाम
किसान रामपाल ने 11 बजकर 32 मिनट पर एक लाख रुपये निकलवाए। 11 बजकर 37 मिनट पर बैंक से बाहर गया। 11.41 मिनट में मंडी पहुंचा और 11.45 मिनट पर रुपये व क्रेडिट कार्ड गायब। बैंक से पैसे निकलवाने व आढ़ती से मिलने में मात्र 13 मिनट लगे।