{"_id":"881688e902c2ce9ab608b39014cc41db","slug":"clerk-arrest-alligation-fo-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार की रिश्वत लेते क्लर्क को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हजार की रिश्वत लेते क्लर्क को पकड़ा
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम ने सोमवार को शिक्षा विभाग के डीलिंग क्लर्क को एक हजार
विज्ञापन
रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। आरोपी क्लर्क हरीश कुमार
जुंडला स्थित राजकीय स्कूल में तैनात था और वह जुंडला के ही प्राइमरी स्कूल
के जेबीटी टीचर बलबीर सिंह से जीपीएस के पैसे देने की एवज में रिश्वत मांग
रहा था।
विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को जुंडला के स्कूल से ही गिरफ्तार किया। मंगलवार को आरोपी हरीश को कोर्ट में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में यह रेड की गई। इसमें जिला मजिस्ट्रेट के तौर पर बीडीपीओ नरेश शर्मा नियुक्त किए गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बलबीर सिंह ने शिकायत की थी कि डीलिंग क्लर्क हरीश कुमार उन्हें जीपीएस के पैसे देने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी करने की एवज में एक हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने टीम का गठन करके प्लान के मुताबिक बलबीर सिंह को पैसे देकर भेजा गया। आरोपी द्वारा पैसे लेते ही टीम ने पकड़ लिया। आरोपी के पास एक हजार रुपये मिले हैं।