फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Canter full of progeny caught, animal smuggler escaped

गोवंश से भरा कैंटर पकड़ा, पशु तस्कर फरार

Sat, 26 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 26 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन

गांव नगली के पास पुलिस ने नाका लगाकर बैलों से भरे एक कैंटर को काबू किया। पुलिस का नाका देखकर पशु तस्कर पशुओं से भरे कैंटर को छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। कैंटर से पुलिस ने 19 बैलों को बरामद किया है, जिनमें से 4 बैल मृत मिले। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर नगली के पास नाका लगाकर पशु तस्करों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही पशुओं से भरा कैंटर वहां से गुजरने लगा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कैंटर चालक कैंटर को रोकने की बजाय भगाकर ले गया। कैंटर में सवार पशु तस्कर पुलिस के पीछे लग जाने की भनक लगने के बाद कैंटर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कैंटर से 19 बैल बरामद हुए। इन बैलों में 4 मृत पाए गए। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस मौके पर एएसआई सत्यवान, मोहन लाल व चंद्रभान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed