फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bridge collapsed on canal in Moonak of Karnal due to Use of substandard material in construction

पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग: करनाल के मूनक में नहर पर निर्माणाधीन ब्रिज गिरा, मची भगदड़

Thu, 25 May 2023 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 May 2023 11:44 AM IST
सार

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मूनक के पास छह हजार नंबर पुल का निर्माण कार्य करीब ढाई महीने से चल रहा है। डबल पुल के कार्य का लगभग 70 फीसद काम पूरा हो चुका था। बाकी एक लाइन पर लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा था। बुधवार को लेबर ने लेंटर डालने के लिए सैटरिंग बिछाई थी।

विज्ञापन
bridge collapsed on canal in Moonak of Karnal due to Use of substandard material in construction
पुल गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के असंध-पानीपत मार्ग पर मूनक के पास नहर के ऊपर से गुजरने वाला पुल बुधवार को अचानक गिरने से बड़ा हादसा टल गया। शुक्र है कि किसी को कोई चोट नहीं आई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर इंजीनियर समेत आला अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। उधर, लोगों का आरोप है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही थी। जिसकी वजह से पुल बनने से पहले ही गिर गया।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ढाई महीने से चल रहा था पुल का निर्मााण कार्य
घटना बुधवार रात दस बजे की है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मूनक के पास छह हजार नंबर पुल का निर्माण कार्य करीब ढाई महीने से चल रहा है। डबल पुल के कार्य का लगभग 70 फीसद काम पूरा हो चुका था। बाकी एक लाइन पर लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा था। बुधवार को लेबर ने लेंटर डालने के लिए सैटरिंग बिछाई थी। रात करीब दस बजे अचानक से पुल गिरने की लोगों ने आवाज सुनी तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पुल का लेंटर डालने का चल रहा था काम बुधवार रात को हो गया हादसा
लेबर और कर्मचारियों ने जैसे-तैसे खुद की जान बचाई। सूचना पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर जांच के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का मानना है कि पुल कच्ची सैटरिंग की वजह से गिरा है। ठेकेदार से भी अधिकारियों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। उधर, लोगों का आरोप है कि पुल के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाई गई। पुल बनने से पहले ही गिरा गया। इस हादसे के बाद अधिकारियों की पोल खुली है। शुक्र है कि पुल बनने से पहले नहीं गिरा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैकल्पिक पुल से गुजरते है लोग

नहर के ऊपर से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा डबल पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लोगों के आवागमन के लिए पुराना वैकल्पिक पुल है। जिस पर वाहनों का आवागमन रहता है। नहर बंद होने पर डबल पुल का निर्माण कार्य किया जाता है। इस समय पुल के निर्माण के लिए नहर का पानी के रोका गय है। ताकि इस बीच जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।

अधिकारी के अनुसार
मामले की जांच की जा रही है और ठेकेदार से भी पुल के गिरने के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पुल कच्ची सैटरिंग की वजह से गिरा है। - संदीप गोयल, एसई पीडब्ल्यूडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed