फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   arrest nurse

संदिग्ध दवाइयों के साथ स्टाफ नर्स को किया गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Fri, 28 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन

खेड़ीसर्फअली में एक स्टाफ नर्स के घर से डिलीवरी में उपयोग होने वाली दवाइयां बरामद की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को असंध क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी की। इसमें स्टाफ नर्स पिंकी के घर से संदिग्ध दवाइयां मिली है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र सिंह की शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने आरोपी पिंकी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही बहुत से झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक बंद करके मौके से खिसक गए। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। गांव खेड़ी सर्फअली, मूंड, बाहरी व थल में छापेमारी की। इसमें गांव खेड़ीसर्फअली वासी पिंकी कैथल जिले के पूंडरी सीएचसी में स्टाफ नर्स है। इसके घर से डिलीवरी में उपयोग होने वाली दवाईयां मिली हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर टीम में डॉ. मनीष, गुरचरण सहित अन्य स्टाफ मौजूद था। डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में छापेमार कार्रवाई जारी रहेगी। लिंग जांच जैसी घिनौनी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती से पेश आया जाएगा। लोगों से अपील है कि ऐसे गलत काम करने वाले लोगों की सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed