फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Against tampering, then run through, sword and the sticks, karnal

छेड़छाड़ का विरोध किया तो तलवार और डंडे लेकर दौड़े

Sat, 27 May 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 27 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
गांव मटकमाजरी बस अड्डे के समीप स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों को रोकने पर दो युवकों पर तलवार और डंडे लेकर दौड़ पड़े। आसपास के दुकानदारों ने युवकों को बचाया। सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन और बचाने वाले युवकों के परिवार वाले इंद्री थाने में पहुंचे। वहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव की लड़कियां पढ़ने के लिए इंद्री आती हैं और शहीद उधम सिंह कॉलेज रोड पर करीब दस दिन से शरारती 10-12 युवक उनके साथ छेड़खानी करते आ रहे थे। कभी साइकिलों के आगे बाइक अड़ा देते और कभी बार भद्दे कमेंट कसते। लड़कियों ने अपने परिजनों को सूचित किया। शनिवार के दिन भी छुट्टी के बाद जब लड़कियां घर जा रही थीं तो उन्हीं युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। तभी जोहड़माजरा के दो युवकों ने एक-दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उन युवकों के दूसरे साथी पास की दुकानों के पीछे से तलवारें और बिंडे लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। इस पर दुकानदारों ने युवकों को बचाया, गनीमत रही कि किसी युवक को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बाद में छात्राएं व परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर इंद्री थाने पहुंचे। इस बारे में इंद्री पुलिस थाना प्रभारी राजीव ने कहा कि लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत आई है। पुलिस मौके पर गई थी। मामले में पूरी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed