{"_id":"576d833b4f1c1b5d48b480cc","slug":"admission-was-got-death-death-of-girl-student-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जा रही थी एडमिशन लेने, मिली मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जा रही थी एडमिशन लेने, मिली मौत
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं कक्षा के बाद शहर के कॉलेज में पढ़ने की कोमल (18) की तमन्ना सड़क पर दम तोड़ गई। जैसे ही कोमल व उसके पिता राजेंद्र गांव दादुपुर खर्द से बाइक पर सवार होकर निकले तो जीटी रोड कर्ण लेक के पास एक कार चालक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में कोमल और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। जहां पर गुरुवार रात को इलाज के दौरान कोमल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव दादुपुर निवासी कोमल ने इस साल 12वीं कक्षा पास की है। उसकी तमन्ना थी कि वह कॉलेज में पढ़े, परिवार वालों ने भी उसका सपोर्ट किया और कॉलेज में दाखिले की तैयारी हुई। बुधवार को पिता पुत्री बाइक पर शहर में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए आ रहे थे, लेकिन कर्ण लेक के पास एक अनियंत्रित कार ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया, छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। उधर, घायल पिता राजेंद्र को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी है। सदर थाना पुुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन