फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested for demanding extortion of five crores from businessman in Karnal

Karnal: सट्टेबाजी में आढ़ती पर हुई कर्जदारी, जिसने की थी आर्थिक मदद उसी को रुपये के लिए भेजा धमकी भरा खत

Sun, 18 Sep 2022 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 01:17 AM IST
सार

आपराधिक योजना के तहत आरोपी ने यू-ट्यूब से गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के रंगदारी मांगने के तरीकों की काफी वीडियो देखी। आरोपी ने यू-ट्यूब से वीडियो देखकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई। 

विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion of five crores from businessman in Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सट्टेबाजी में कर्जदारी होने के बाद बीटेक पास आढ़ती ने खुद को गैंगस्टर बताकर रंगदारी मांगी है। इसके तहत यू-ट्यूब पर गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई की वीडियो देखकर उसने अपने परिचित से ही पांच करोड़ की रंगदारी मांगने की साजिश रची। फिर खुद को गैंगस्टर बताकर रुपये की डिमांड की और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके लिए उसने काफी चालाकी की, लेकिन पुलिस की नजरों से बच नहीं सका। 

विज्ञापन

 
सीआईए वन के प्रभारी निरीक्षक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल बंसल वासी तरावड़ी हाल निवासी सेक्टर-7 ने न केवल कोरियर भेजकर इंद्री निवासी विशु गोयल से रंगदारी मांगी थी, बल्कि रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले कुछ समय से फोन पर सट्टा खेलने का काम कर रहा था।
विज्ञापन


इससे उसे काफी नुकसान हुआ था और इससे पहले भी उस पर कुछ कर्ज था। विशु पहले भी आरोपी की आर्थिक रूप से मदद कर चुका था, इसलिए उसने कर्ज उतारने के लिए उसे ही अपना टारगेट चुना। आपराधिक योजना के तहत आरोपी ने यू-ट्यूब से गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ के रंगदारी मांगने के तरीकों की काफी वीडियो देखी। फिर शातिर तरीके से रंगदारी मांगने व धमकी भरा पत्र पीड़ित के घर कोरियर के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आरोपी शहर के कमेटी चौक के नजदीक स्थित कूरियर कंपनी पर धमकी भरा पत्र कूरियर करने के लिए गया था तो बाइक पर सवार होकर अपने मुंह को अच्छी तरह से ढककर गया था, लेकिन यह सीसीटीवी फुटेज हाथ लगने के बाद पुलिस का काम आसान हो गया और वह आरोपी तक पहुंच गई। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक और कपड़े को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

सोनीपत के टीडीआई माल के पास मंगवाई थी रकम 
14 सितंबर को इंद्री थाना में दी शिकायत में विशु गोयल ने बताया कि 12 सितंबर को उसकी बनारसी दास रामपाल नामक फर्म पर एक कूरियर आया, जिसमें लिखा था कि मैं गोल्डी बराड़ व लारेंस बिश्नोई बोल रहा हूं। मुझे पांच करोड़ रुपये फिरौती के तौर पर चाहिए।


मेरे बारे में ज्यादा जानना है तो यू-ट्यूब पर देख लेना। रकम 18 सितंबर को शाम छह बजे सोनीपत टोल प्लाजा पार करके टीडीआई माल में लेकर आने को कहा। धमकी भी दी कि रुपये नहीं पहुंचाए या पुलिस को बताया तो एक-एक करके पूरे परिवार में सभी को जान से मार देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed