फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पति ने पत्नी पर लगाया दस दिन की बच्ची को बेचना का आरोप

पति ने पत्नी पर लगाया दस दिन की बच्ची को बेचना का आरोप

Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी पर लगाया दस दिन की बच्ची को बेचना का आरोप

विज्ञापन
करनाल। एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर उसकी 10 दिन की मासूम बच्ची को बेचने का आरोप लगाया है। बाल-कल्याण समिति को दी शिकायत में मूल रूप से कुरुक्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने कहा कि उसकी शादी करनाल की एक लड़की से हुई थी। कुछ दिनों तक तो सब ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन धीरे-धीरे लड़की के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा और वह हमेशा ही अपने मां-बाप के घर जाने की जिद करने लगी। शिकायत में कहा गया कि जब उसकी पत्नी मायके गई तो वह तीन माह की गर्भवती थी। बार-बार कहने पर भी वह उसके साथ चलने को तैयार नहीं थी। युवक ने बताया कि एक दिन अचानक उसे फोन आया कि उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। खबर सुनकर वह पत्नी और बच्ची को देखने चला गया। अगले दिन सुबह वह फिर से बच्ची को मिलने गया तो बच्ची गायब थी। यह देखकर वह हैरान रह गया। शिकायत में उसने अपनी पत्नी पर बच्ची को बेचने का आरोप लगाया। अब समिति ने अगामी कार्यवाही के लिए लिख दिया है। इस बारे में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र मान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। काउंसिल के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed