फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ब्लाइंड मर्डर-असंध के वार्ड नंबर-5 के लापता गुरदेव की पेट्रोल पंप के मालिक ने पानीपत में परने से गला दबाकर की थी हत्या।

ब्लाइंड मर्डर-असंध के वार्ड नंबर-5 के लापता गुरदेव की पेट्रोल पंप के मालिक ने पानीपत में परने से गला दबाकर की थी हत्या।

Tue, 27 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
ब्लाइंड मर्डर-असंध के वार्ड नंबर-5 के लापता गुरदेव की पेट्रोल पंप के मालिक ने पानीपत में परने से गला दबाकर की थी हत्या।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। असंध के वार्ड नंबर-5 निवासी गुरदेव के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी 56 दिन बाद पुलिस की सीआईए-2 टीम ने सुलझा ली है और हत्या के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गुरदेव की हत्या पानीपत में परने से गला दबाकर की थी और उसके शव को यमुना में फेंक दिया है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि हत्या करने में प्रयोग किए गए परने, कार आदि को बरामद कर सके। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि असंध थाना में एक अगस्त को वार्ड नंबर 5 निवासी गुरलाल ने शिकायत दी थी कि उसका छोटा भाई गुरदेव 24 वर्षी दोपहर को बाइक लेकर घर से निकला था जो घर वापस नहीं आया। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था। जांच के दौरान गुरदेव की बाइक असंध से सफीदों रोड गांव धनौली में एक पेट्रोल पंप पर खड़ी मिली। इसके बाद गुरदेव के परिजन ने इस मामले की जांच गहना से कराने के लिए एसपी से मिले। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने यह मामला सीआईए-2 को सौंप दिया। सीआईए-2 इंचार्ज मनोज कुमार ने एएसआई मनोज कुमार की अध्यक्षता में एक टीम बनाई और जांच शुरू की। एएसआई मनोज कुमार ने उस पेट्रोल पंप पर जाकर जांच की जहां से गुरदेव की बाइक बरामद हुई थी। मनोज कुमार का शक पेट्रोल पंप के मालिक पर गया तो उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक वजीर सिंह वासी गांव दरियापूर थाना मतलौडा को 25 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी से गहना से पूछताछ की। आरोपी वजीर ने बताया कि गुरदेव उसके साथ स्मैक का नशा करता था। उस दिन भी गुरदेव बाइक पर सवार होकर उसके पेट्रोल पंप पर आया था। उन्होंने पहले तो वहां स्मैक पी और फिर वे कार में सवार होकर पानीपत स्मैक लेने के लिए चले गए। वहां उन दोनों ने आवश्यकता से ज्यादा स्मैक का नशा कर लिया। इस दौरान गुरदेव और उसके बीच कहासुनी हो गई और गुरदेव ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर परने से गुरदेव का गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। उसके शव को खुर्द बुर्द करने के लिए पानीपत में यमुना के तेज पानी में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि वे अभी इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि इस हत्या में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed