फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   घर में हुआ धमाका, खिड़कियों शीशे और दीवार टूटी,आसपास के मकानों में आई दरार

घर में हुआ धमाका, खिड़कियों शीशे और दीवार टूटी,आसपास के मकानों में आई दरार

Wed, 01 May 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
घर में हुआ धमाका,  खिड़कियों शीशे और दीवार टूटी,आसपास के मकानों में आई दरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर की सैनी कॉलोनी स्थित मकान नंबर 269 में दोपहर को अचानक एक जोरदार धमका हुआ। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि उस मकान के घर के शीशे, वॉशिंग मशीन और दीवार तक टूट गई। लोहे की सीढ़ी भी नीचे गिर गई। इतना ही नहीं इस धमाके से पड़ोसियों के घरों में दरार पड़ गई। खिड़कियों के शीशे टूट गए।
धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए, उन्होंने सोचा की सिलेंडर फट गया है, लेकिन जब उन्हें घर में लोहे की सीढ़ी नीचे गिरी हुई दिखाई दी तो वे घर के अंदर घुसे और महिला व उसके बच्चे को घर से बाहर सुरक्षित निकाला। इसके बाद महिला ने अपने पति व सास को फोन कर इस धमाके की जानकारी दी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो धमाके के कारणों को पता नहीं चला क्योंकि गैस सिलिंडर भी सुरक्षित था। यह धमाका घर के बरामदे में हुआ था। पुलिस का कहना है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घर के बरामदे में धमाका होने पर जब पुलिस ने घर के सदस्यों से कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि पता नहीं धमाका क्यों हुआ है। पुलिस ने इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और टीम ने वहां साक्ष्य जुटाए, ताकि पता लगाया जा सके सकी धमाका किस कारण हुआ है।

घर में थे मां-बेटे
घर के मालिक बलजीत सिंह ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। वह अपनी मां के साथ अस्पताल में गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और उसका करीब तीन साल का बेटा था। धमाका होने पर उसकी पत्नी बेटे को साथ लेकर कमरे के अंदर दुबक गई थी, वे बहुत डर गए थे। उन्होंने फोन कर बताया कि गाड़ी में आग लग गई है क्योंकि उसकी गाड़ी के नीचे से ऑयल लीक हो रहा था लेकिन जब वह घर आया तो गाड़ी ठीक थी लेकिन धमाके का पता नहीं चल रहा है।


सैनी कॉलोनी के मकान नंबर 269 में धमाका हुआ है। इसके बारे में मालिक कुछ नहीं बता रहे हैं। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया था और एफएसएल टीम की जांच रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि धमाका क्यों हुआ। अभी मामले की जांच की जा रही है।-सतपाल सिंह, चौकी प्रभारी, मॉडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed