फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   24 घंटे बीतने के बाद भी ड्राइवर को नहीं पकड़ पाई पुलिस

24 घंटे बीतने के बाद भी ड्राइवर को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे बीतने के बाद भी ड्राइवर को नहीं पकड़ पाई पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। हांसी चौक पर साइकिल सवार छात्रा को प्राइवेट बस द्वारा कुचलने के मामले को 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे। पुलिस की इस कार्य प्रणाली से साफ नजर आ रहा है कि पुलिस इस हादसे को लेकर कितना गंभीर है।

सदर बाजार चौकी प्रभारी जगदीश ने बताया कि आरोपी ड्राइवर कैथल के गांव सांच का रहने वाला सुरेश है। जिसे कल गिरफ्तार कर लेंगे। बता दें शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शिव कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी सातवीं कक्षा की छात्रा कोमल अपनी साइकिल पर सवार होकर रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ड्राइंग का पेपर देने जा रही थी। जैसे की वह हांसी चौक पर पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में काल बनकर पुंडरी से करनाल आ रही प्राइवेट बस ने कोमल को टक्कर मारकर उसे कुचल दिया और उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग बच्ची को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर गए तो वहां बच्ची ने दमतोड़ दिया। बता दें 20 मार्च को कोमल का जन्मदिन था। इसको लेकर परिवार के सदस्य तैयारियां भी कर रहे थे क्योंकि कोमल अपने जन्मदिन पर फैंसी ड्रेस मांग रही थी, लेकिन उससे पहले की वह इस दुनिया को छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed