{"_id":"5bd4bab3bdec2269612ac883","slug":"71540668083-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन चलाकर 1631 वाहनों को किया चेक, 61 के काटे चलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइट डोमिनेशन चलाकर 1631 वाहनों को किया चेक, 61 के काटे चलान
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जिले में बढ़ रहे क्राइम को कम करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी के निर्देश पर शुक्रवार रात को नाइट डोमिनेशन चलाया गया। जो रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक चलाया गया। नाइट डोमिनेशन में पूरे जिलेभर में कुल 55 नाके लगाए गए, जिनपर 220 पुलिस कर्मी तैनात किए गए।
इसके साथ ही 45 राइडर और 51 पीसीआर, एसएचओ वैन भी शामिल थी। जिला पुलिस द्वारा 632 दोपहिया वाहन, 420 चार-पहिया वाहन, 308 लाइट व्हीकल और 331 हैवी व्हीकल चेक किए गए। 61 वाहन चालकों के चालान किए गए, जिनमें एक वाहन को इंपाउंड किया गया। इसके साथ-साथ पुलिस टीमों द्वारा 75 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया व 76 व्यक्तियों का पर्चा अजनबी काटा। पुलिस टीम द्वारा लोकल एंड स्पेशल लॉ अधिनियम के तहत 22 मामले दर्ज किए गए व 191 बोतल अवैध शराब, 90 किलोग्राम लाहन और धारा शस्त्र अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज किए गए व चार अवैध हथियार बरामद किए गए, धारा जुआ अधिनियम के तहत 3 मामले दर्ज कर 5560 रुपये बरामद किए गए, धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए गए व 810 ग्राम चूरापोस्त और 13.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इन सभी मामलों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाया गया यह नाइट डोमिनेशन अपराधों को रोकने में बहुत कारगर साबित हुआ है। भविष्य में भी पुलिस द्वारा अपराधों को रोकने के लिए व अपराधियों को पकड़ने के लिए इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।