फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   वन्य प्राणी विभाग और पुलिस ने एक किलो 650 ग्राम सांपों के जहर समेत चार को किया काबू

वन्य प्राणी विभाग और पुलिस ने एक किलो 650 ग्राम सांपों के जहर समेत चार को किया काबू

Wed, 01 May 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग और पुलिस ने एक किलो 650 ग्राम सांपों के जहर समेत चार को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। वन्य प्राणी विभाग और पुलिस टीम ने घरौंडा अनाज मंडी स्थित एक दुकान में छापा मारकर एक किलो 650 ग्राम कोबरा सांप का जहर बरामद किया है। इस जहर के साथ चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ जिस दुकान से जहर बरामद किया है, उसके मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
वन्य प्राणी निरीक्षक रामपाल ने बताया कि वन्य प्राणी निरीक्षक रोहतक जयभगवान, वन्य प्राणी रक्षक देवेन्द्र सिंह रोहतक वन्य प्राणी रक्षक सोनू करनाल व बलराज घरौंडा टोल प्लाजा के समीप मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली की ओमप्रकाश वासी शामडी जिला सोनीपत व जयबीर वासी घरौंडा व मुकेश वासी गांव रसीन व एक अन्य व्यक्ति मिलकर कोबरा सांपों का जहर निकालकर मोटे दामों पर बेचने का काम करते है। जिनके पास काफी मात्रा में सांपों का जहर निकालकर इकट्ठा किया हुआ है। उन्होंने पुलिस की टीम के साथ घरौंडा अनाज मंडी में दुकान नंबर 160 में छापा मारा तो वहां से चारों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों से एक किलो 650 ग्राम सांपों का जहर बरामद हुआ है। जिसके सैंपल भी ले लिए हैं। आरोपी दिल्ली की एक पार्टी को इसका सौदा करने वाले थे। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कैंसर और नशे की दवा में इस्तेमाल होता है जहर
कोबरा तथा अन्य कई किस्म के सांप के जहर को दवा कंपनियां कैंसर तथा नशे की दवाओं के बनाने में इस्तेमाल करती है। क्योंकि सांप के जहर से कैंसर रोग के इलाज की एलोपैथिक और आयुर्वेद की अचूक दवा बनाई जाती हैं। इन दवाओं को बनाने के लिए दवा कंपनियों के मालिक सपेरे से कोबरा तथा अधिक जहर के सांप लेते हैैं या फिर उनका जहर गुप्त स्थानों पर निकलवाते हैं। जितना अधिक जहरीले और ज्यादा वजन के सांप उतने ही ज्यादा दामों में बेचे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से आया सांप का जहर
वन्य प्राणी विभाग की टीम यह जानकारी जुटा रही है कि घरौंडा में सांप का इतनी मात्रा में जहर कहा से आया। कहीं आसपास के इलाकों में सपेरे तो नहीं रहते हैं जो कि जंगलों से सांप पकड़कर लाते हों और उनको मारकर जहर निकालते हों। ऐसे सपेरों और उनके स्थान तलाशने में यह टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed