फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   विकास हत्याकांड के मामले में तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

विकास हत्याकांड के मामले में तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 23 Feb 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
विकास हत्याकांड के मामले में तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। विकास हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी ने मुख्य शूटर सन्नी का गोली लगने पर इलाज कराया था। इस अलग दो आरोपी मुख्य हत्यारे कृष्ण दादूपुर को उसके घर की सूचनाएं देते थे। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। तरावड़ी थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि विकास मर्डर मामले में आरोपी कलामपुर रोडान निवासी इंद्रजीत को गिरफ्तार किया है, जिसने मुख्य आरोपी सन्नी का इलाज कराया था जब उसे गोली लगी थी। इसी प्रकार मुख्य हत्यारे कृष्ण दादूपुर रोडान के गांव के ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। जो उसके घर की सारी जानकारी इंद्री के गोरगढ़ निवासी जसविंद्र की दुकान में बैठकर दिया करता था। इस दुकान पर कई बार मुख्य बदमाश कृष्ण दादूपुर आया है। इसलिए जसविंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है।

17 जनवरी को की थी विकास की हत्या
बता दें बदमाश कृष्ण दादूपुर, जबरा ने मिलकर 17 जनवरी को दादूपुर खुर्द के विकास की हत्या जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप गोलियां मारकर की थी। इससे पहले इन बदमाशों ने 29 जुलाई, 2018 को विकास के जीजा बबली की हत्या की थी।
विज्ञापन


विकास हत्याकांड के मामले में पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पुलिस मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी। जो भी व्यक्ति कृष्ण व जबरा के बारे में जानता है वे पुलिस को तुरंत सूचना दें, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही कृष्ण व जबरा को गिरफ्तार कराने पर उस व्यक्ति को इनाम भी दिया जाएगा।-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed