फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पत्नी को मनाने पहुंचे पति की ससुराल में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पत्नी को मनाने पहुंचे पति की ससुराल में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को मनाने पहुंचे पति की ससुराल में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी को मनाने के लिए ससुराल पहुंचे पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने वधू पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, साले व सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
करनाल के शिव कालोनी निवासी ओमप्रकाश ने घरौंडा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2006 में उसके पुत्र चरणजीत की शादी मलिकपुर गांव की रहने वाली पिंकी के साथ हुई थी। इस दौरान इनको एक बच्चा विशाल भी हुआ। बीती 15 नवंबर को उसके पुत्र चरणजीत व उसकी पुत्रवधू पिंकी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस वजह से पिंकी अपने बेटे विशाल को लेकर अपने मायके गांव मलिकपुर में आ गई थी। अपनी पत्नी व बच्चे को घर वापस लाने के लिए चरणजीत उसी दिन मलिकपुर चला गया था। बीती 16 नवंबर को शिव कालोनी में रहने वाले दीपक के पास पिंकी का फोन आया कि चरणजीत का चौरा गांव में एक्सीडेंट हो गया है। इसकी सूचना दीपक ने ओमप्रकाश को दी। ओमप्रकाश ने शिकायत में बताया है कि जब वह अपने घर पहुंचा तो पुत्रवधू पिंकी, उसकी सास व पिंकी का चाचा उसके बेटे चरणजीत की डेडबॉडी के साथ पहुंचे हुए थे। जिन्होंने आनन-फानन में मृतक चरणजीत के दाह-संस्कार की बात कही।
विज्ञापन


अस्थियां उठाने के दौरान हुआ खुलासा
ओमप्रकाश ने शिकायत में बताया है बीती 19 नवंबर को जब चरणजीत की अस्थियां उठाई जा रही थी तो कुछ लोग मलिकपुर में हुए झगड़े की बात कर रहे थे। जब मृतक के साले हरिओम से इस बारे में पूछताछ की गई तो वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद मृतक की पत्नी पिंकी से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसके पति चरणजीत व उसके भाई हरिओम का आपस में झगड़ा हुआ था। इस दौरान चरणजीत जमीन पर गिरा और दोबारा उठ ना सका। ओमप्रकाश ने मृतक की पत्नी, सास व उसके भाई पर मिलीभगत कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेडबॉडी पर थे निशान
ओमप्रकाश ने शिकायत में आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार से पूर्व जब मृतक चरणजीत की शरीर को नहलाया जा रहा था तो उसके शरीर पर लील पड़े हुए थे। ओमप्रकाश का आरोप है कि मृतक के ससुराल पक्ष द्वारा की गई घटना की सच्चाई उजागर न हो, इसलिए उनकी पुत्रवधू, सास और अन्य परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार करवा दिया। इस कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।


मृतक के पिता ओमप्रकाश ने मृतक की पत्नी, मृतक की सास और मृतक के साले पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है कि चरणजीत की मौत कैसे हुई? -कृष्ण कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed