फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   टोल शिफ्ट इंचार्ज पर चाकू से हमला, लहूलुहान कर भागे

टोल शिफ्ट इंचार्ज पर चाकू से हमला, लहूलुहान कर भागे

Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
टोल शिफ्ट इंचार्ज पर चाकू से हमला, लहूलुहान कर भागे
टोल शिफ्ट इंचार्ज पर चाकू से हमला, लहूलुहान कर भागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। बसताड़ा टोल प्लाजा पर दिन-दिहाड़े दो बदमाशों ने टोल शिफ्ट इंचार्ज पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में शिफ्ट इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला होता देख सुरक्षाकर्मी शिफ्ट इंचार्ज को बचाने दौड़ पड़े। उन्हें आता देख बदमाश मौके से भाग निकले। घायल को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
टोल शिफ्ट इंचार्ज संजय छौक्कर शनिवार को करीब सवा तीन बजे ड्यूटी समाप्त कर करनाल से पानीपत की ओर जा रहे हाईवे पर टोल लेन नं. 21 पर खड़े थे। बताया जा रहा है कि तभी लेन नं. 19 की ओर से एक बदमाश पीछे से आया और चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। बदमाश ने उन पर करीब आधा दर्जन वार किए। इसी दौरान एक अन्य बदमाश चाकू लहराता हुआ आ गया। तब तक टोल पर तैनात कई सुरक्षा गार्ड घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्हें अपनी ओर आता देख दोनों बदमाश चाकू लहराते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल संजय छौक्कर को गंभीर हालतल में घरौंडा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें करनाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बसताड़ा टोल प्लाजा पर वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संजय छौक्कर ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव, थाना प्रभारी मधुबन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed