फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   4 arrested in case of loot,6 mystery sloved

लूट के आरोप में चार काबू, छह वारदात सुलझी

Mon, 09 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 09 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने के आरोप में सीआईए वन पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया। उनके कब्जे से देसी पिस्तौल, एक सरिया व अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की छह वारदात कबूल की हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सेक्टर-4 की ओर रवाना की गई एक टीम को सूचना मिली कि यहां से कुछ दूरी पर कुछ बदमाश हथियारों से डराकर लोगों से पैसे और मोबाइल छिन रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने सिविल कपड़ों में मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों कृष्ण, जोगिंद्र उर्फ रजत व दीपक निवासी शाहपुर, रविंद्र उर्फ रवि वासी नग्ला रोड़ान को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से देसी पिस्तौल व सरिया भी बरामद किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने छह वारदात मानी हैं। इनमें घीड़, कलवेड़ी व गांव सलारपुरा तो में पोलों पर लगे ट्रांसफार्मरों की क्वायल तांबा चोरी करने की वारदात कबूली हैं। इसके साथ ही 16 सितंबर को नन्हेड़ा से बदरपुर जाने वाली सड़क पर एक टायल फैक्ट्री के पास रात के समय एक मोटरसाइकिल सवार को लाठी व डंडों से हमला करके उसके 2 मोबाइल फोन व 1,23,470 रुपये व एक पर्स छीनने और माडल टाउन करनाल में एक व्यक्ति से 12,000 रुपये, एक चेक व एक मोबाइल फोन चारी करने की वारदात कबूली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नेवल से कलवेड़ी के रास्ते में एक युवक से बाइक लूटने की वारदात को भी आरोपियों ने माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed