फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   शराब पीते समय हुई कहासूनी में दो व्यक्तियों ने दोस्त की चाकू घोंपकर कर दी हत्या

शराब पीते समय हुई कहासूनी में दो व्यक्तियों ने दोस्त की चाकू घोंपकर कर दी हत्या

Wed, 31 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
शराब पीते समय हुई कहासूनी में दो व्यक्तियों ने दोस्त की चाकू घोंपकर कर दी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। कुटेल गांव में शराब के नशे में दो युवकों ने अपने दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मधुबन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज करनाल भेज दिया है। पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोमवार रात कुटेल गांव निवासी पवन, राकेश और रोबिन तीनों दोस्त शराब पी रहे थे, इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तैैश में आकर रोबिन व राकेश ने 35 वर्षीय पवन को चाकू घोंप दिया। मृतक के भाई गौतम ने मधुबन पुलिस में दी शिकायत में कहा कि सोमवार रात करीब आठ बजे उसका भाई पवन कुमार किसी कार्य के लिए बाहर गया था। देर रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि पवन पीएनबी के पास घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो पवन लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। घायल अवस्था में पवन ने बताया कि रोबिन व राकेश ने उसको चाकू मारा है। घायल अवस्था में पवन को मधुबन के अपर्णा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस में भेज दिया। पुलिस ने गौतम की शिकायत पर रोबिन व राकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कुटेल के पवन कुमार की हत्या के आरोपी रोबिन व राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरिकिशन शर्मा, जांच अधिकारी, मधुबन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed