{"_id":"5b159c954f1c1b9f6e8b6390","slug":"31528142997-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ला में लड़की की मौत के मामले में नया मोड़, मृतक के परिजनों का दावा, लड़की ने खुद लगाया था फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बल्ला में लड़की की मौत के मामले में नया मोड़, मृतक के परिजनों का दावा, लड़की ने खुद लगाया था फंदा
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)।
कस्बे के गांव बल्ला में आन के लिए लड़की की हत्या करने के आरोप के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। सोमवार को मृतका के घर पहुंची पुलिस को परिजनों ने दावा किया कि उन्होंने लड़की की हत्या नहीं की बल्कि खुद फंदा लगाकर अपनी जान दी थी। परिजनों ने रस्सी भी पुलिस को दिखाई। इस पर एफएसएल की टीम ने गांव के प्रमुख लोगों के साथ श्मशान घाट से शव के अवशेष के सैंपल लिये और जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिये। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है।
बता दें कि रोहतक के गांव मकड़ौली निवासी मोनू द्वारा दी गई शिकायत पर असंध थाने में पुलिस ने लड़की के माता, पिता समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस सोमवार सुबह लड़की के घर पहुंची पुलिस और एसएफएल की टीम के सामने मृतक लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने लड़की की हत्या नहीं की है, बल्कि उसने खुद फांसी लगा कर आत्महत्या की है। इसके बाद, पुलिस ने घर की तलाशी भी ली। लड़की के परिजनों ने फांसी में प्रयोग की गई रस्सी ओर कुर्सी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और एसएफएल की टीम गांव के प्रमुख लोगों के साथ श्मशान घाट जा कर शव के अवशेष के सैंपल ले लिए, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि रोहतक जिले के गांव मकड़ौली कलां निवासी मोनू ने आरोप लगाए थे, बल्ला गांव के एक लड़की से उसका पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते दोनों ने गत 14 मार्च को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर और कोर्ट में शादी की थी। इसमें बाद 24 मई को वह बीकॉम द्वितीय वर्ष का अंतिम पेपर देने करनाल आई थी और उसके बाद वह अपने घर आ गई थी, जहां पर उसके परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था
पुलिस सूत्रों के माने तो मृतक लड़की के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब उनकी लड़की घर आई थी तो उसने उन्हें अपनी शादी के बारे में बताया था, इस पर परिजनों को एतराज था। इसके बाद रविवार लगभग 11 बजे उसने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद गांव के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में उसे फंदे से उतारा गया और लगभग दो बजे उसका संस्कार किया गया।
हर पहलू से चल रही जांच : एसएचओ
इस मामले में असंध थाना प्रभारी वीरेंद्र वशिष्ठ ने बताया पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सोमवार को पुलिस ने गांव में जा कर कुछ तथ्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता कि लड़की खुद मरी है या फिर मारी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। जल्द ही मामले को सुलझा दिया जाएगा।