{"_id":"5c0820e8bdec22416e626c76","slug":"201544036584-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो बनकार विधवा महिला से करता रहा रेप, फिर वीडियो की व्हाटसअप पर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो बनकार विधवा महिला से करता रहा रेप, फिर वीडियो की व्हाटसअप पर वायरल
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। विधवा महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी शेखपुरा खालसा निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में विधवा महिला ने बताया कि आरोपी रिंकू के साथ उसकी बोलचाल थी। वह घरौंडा में कार्य करता है। एक दिन वह उसे अपनी बाइक पर बैठाकर करनाल बस स्टैंड के समीप एक होटल में लेकर गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह उसे धमकी देता की वह उस अश्लील वीडियो को फेसबुक पर डाल देगा। यह धमकी देकर वह उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं फिर वह उससे तीन से चार हजार रुपये भी मांगने लगा। इसके बाद उसकी गलत नजर उसकी बड़ी बेटी पर पड़ गई। जब उसने उसका विरोध किया तो उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप में उसकी अश्लील वीडियो डाल दी, जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।