{"_id":"5b9ea834867a550138569fe1","slug":"191537124404-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली और टाटा मैजिक की टक्कर, युवक घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली और टाटा मैजिक की टक्कर, युवक घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजन भड़के
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)। हाईवे की सर्विस लेन पर गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टाटा मैजिक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी घरौंडा ले जाया गया, लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए सीएचसी के डॉक्टरों ने करनाल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायल को करनाल ट्रॉमा सेंटर ले जाने के लिए समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से अस्पताल में मौजूद युवक के परिजन भड़क गए। इस दौरान वे अस्पताल परिसर में खड़ी जेसीआई संस्था की एंबुलेंस के लिए फोन मिलाते रहे, लेकिन एंबुलेंस के ड्राइवर ने कोई रिस्पोंस नहीं दिया। पुलिस ने आरोपी चालक व ट्रैक्टर ट्राली को काबू हादसे की जांच शुरू कर दी है।
रविवार देर रात हाइवे की सर्विस लेन पर करनाल से घरौंडा की तरफ आ रही एक टाटा मैजिक को रोंग साईड आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की बीच हुई भिडंत इतनी जबरदस्त थी की टाटा मैजिक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर की टक्कर से मैजिक के पीछे आ रही एक कार भी मैजिक में टकरा गई। दुर्घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक ने मौके से फरार होने का प्रयास किया लेकिन आसपास मौजूद लोगो ने कुछ दुरी पर उसे काबू कर लिया। हादसे में घरौंडा निवासी पच्चीस वर्षीय मैजिक चालक संजय बुरी तरह से घायल हो कर अंदर ही फंस गया। दुर्घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस व राहगीरों ने घायल चालक को घरौंडा सीएचसी में भर्ती करवाया। एक्सिडेंट की सुचना मिलते ही घायल ड्राइवर के परिजन भी अस्पताल पहुच गए। सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक की नाजुक हालत को देखते हुए करनाल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में सरकारी एम्बुलेंस नहीं होने से घायल युवक के परिजन भड़क गए। लोगो का आक्रोश उस समय और अधिक बढ़ गया जब अस्पताल परिसर में खड़ी जेसीआई संस्था की एम्बुलेंस के ड्राइवर ने भी कोई रिस्पोंस नहीं दिया। युवक के परिजनों ने कई बार एम्बुलेंस के ड्राइवर को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस चालक अस्पताल नहीं पंहुचा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को काबू कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।
इस बारे में थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि हाइवे की सर्विस लेन पर सड़क हादसे की सूचना प्राप्त हुई थी। दुर्घटना में मैजिक गाड़ी चला रहा ड्राइवर घायल हुआ है जिसको ईलाज के लिए करनाल ट्रामा सेंटर भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक को काबू कर लिया गया है, हादसे की जांच की जा रही है।