{"_id":"5974d7354f1c1b902f8b4625","slug":"191500829493-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, दो समुदायों में जमकर हुआ पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, दो समुदायों में जमकर हुआ पथराव
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुुनी खूनी संघर्ष में बदली, दो समुदायों में जमकर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। कस्बे की वाल्मीकि बस्ती में दो समुदायों की मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इसमें जमकर लाठी, डंडे व ईंट-पत्थरों सहित तेज हथियार चले। इसमें एक गुट के चार लोगों बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पूरी बस्ती में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है।
रविवार की शाम वाल्मीकि बस्ती की एक चौपाल के पास दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते यह कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। इसमें एक पक्ष के सुशील कुमार, उसका पुत्र कदम सिंह व पदम सिंह और उसका भाई यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और मौके पर एकत्रित भीड़ तितर-बितर किया।
घायल बोले, घर पर किया हमला
अस्पताल में उपचाराधीन सुशील कुमार ने बताया कि शाम के समय वह अपने घर पर काम कर रहे थे तो पड़ोस के कुछ युवकों ने उनके साथ कहासुनी कर दी। इससे लोगों ने बीच बचाव किया। लेकिन कुछ देर बाद दर्जनभर युवक लाठी डंडों, तेज हथियार से हमला बोल दिया और हमारे घर पर ईंट-पत्थरों से तोडफ़ोड़ की। इसमें उसका पुत्र कदम व पदम सिंह व उसका भाई यशपाल बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
मोहल्ले में तनाव
हमले में जमकर ईंट पत्थर बरसे। इससे पूरी गली व घायल गुट के घर पर चारों तरफ ईंट पत्थर बिखरे हुए थे। मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मामला और ज्यादा न बढ़े, इसके लिए मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि मामला नियंत्रण में है। इस बारे में अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि रविवार की शाम वाल्मीकि बस्ती में दो गुटों में झगड़ा हुआ है, इसमें एक गुट के चार लोगों को चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे गुट की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई और न ही किसी के घायल होने की सूचना मिली है। मोहल्ले में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।