फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लाठीचार्ज के खिलाफ मनाया दमन विरोध दिवस

लाठीचार्ज के खिलाफ मनाया दमन विरोध दिवस

Thu, 13 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज के खिलाफ मनाया दमन विरोध दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। विधानसभा कूच में शामिल सैकड़ों कर्मचारियों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया, जिसमें निहत्थे कर्मियों को घायल किया गया। पूरे प्रदेश में लाठीचार्ज के विरोध में दमन विरोध दिवस मनाया गया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश सिंहमार व वरिष्ठ उपप्रधान जगतार सिंह ने कहा कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में लोकतंत्र की बजाय लठतंत्र हावी होता जा रहा है। अपनी वाजिब मांगों को लेकर प्रदेश के लाखों कर्मचारी विधानसभा कूच पर निकले, जिसकी सूचना सरकार को पूर्व ही दी जा चुकी थी, उसके बाद बातचीत करने की बजाए महिला व पुरुष कर्मचारियों पर लाठी चलवाई, जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कती, कैशलेस मेडिकल पालिसी नहीं देती और पुरानी पेंशन नीति लागू नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। चाहे सरकार लाठी की जगह गोली ही क्यों न चला ले। संघ हमेशा जनता की मांगों के लिए लड़ता आया है। अनुशासन संघ की पहचान है बावजूद इसके सरकार ने लाठी रवैया अपनाया जो पूरी तरह से निंदनीय है। संघ 18 सितंबर को पूरे प्रदेश में जेलभरो आंदोलन चलाएगा। इस अवसर पर जिला सचिव कृष्ण चंद शर्मा, सतपाल सैनी, वाईपी यादव, जगमाल सिंह, अनिल सैनी, सेवा सिंह, मलकीत सिंह, नरेंद्र संधु, रोशनी देवी, शिमला देवी, रोशन गुप्ता, महेंद्र पांचाल, रमेश शर्मा, महेंद्र दादूपुर, जोगा सिंह, सुदेश, अनीता, बिमला व रोशन राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed