{"_id":"5c5c841fbdec22738f51fa5e","slug":"171549567007-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने किया हवाई फायर, साले को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा ने किया हवाई फायर, साले को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
असंध (करनाल)। । गांव जलमाना में शादी में नाराज होकर एक व्यक्ति द्वारा अपने साले को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हवाई फायर किए और फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जलमाना पुलिस चौकी में दी शिकायत में पंजाब सिंह वासी जलमाना ने बताया कि 5-6 फरवरी को उसके भाई की शादी थी। शादी में उसकी बहन परमजीत कौर और जीजा मेजर सिंह वासी नेवल खुर्द आए थे। शादी के कार्यक्रम में जुंडला से उसका जीजा नाराज होकर चला गया था। बाद में 6 फरवरी की रात को उसका जीजा मेजर सिंह अपनी गाड़ी लेकर उसके घर पहुंचा। आरोपी ने 3 हवाई फायर किए। उसके जीजा के साथ दूसरी गाड़ी में चार अन्य लड़के भी थे। फायर करने के बाद उसका जीजा अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। बाद में आरोपी ने उसे फोन करके जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।