फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   धोखाधड़ी की शिकायत पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सीएम विंडो में दी बीटेक की छात्रा ने शिकायत, बुटाना में केस दर्ज

धोखाधड़ी की शिकायत पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सीएम विंडो में दी बीटेक की छात्रा ने शिकायत, बुटाना में केस दर्ज

Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी की शिकायत पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सीएम विंडो में दी बीटेक की छात्रा ने शिकायत, बुटाना में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नीलोखेड़ी निवासी बीटेक की छात्रा से अमूल दूध की डीलरशिप देने के नाम पर 25 हजार रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पढ़ रही छात्रा ने इसकी शिकायत कुरुक्षेत्र पुलिस को दी, लेकिन उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं की तो छात्रा ने यह शिकायत सीएम विंडो में दे दी। इसके बाद करनाल पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर बुटाना थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

नीलोखेड़ी की छात्रा पूजा ने बताया कि वह कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। 9 नवंबर, 2018 को उसने अमूल दूध के कुछ प्रोडक्ट खरीदने के लिए ऑनलाइन ऑर्डर किया। इसके बाद एक व्यक्ति का फोन आया उसने कहा कि इन प्रोडक्ट को खरीदने के लिए आपको डीलरशिप लेनी होगी और दस हजार रुपये आपको जमा कराने होंगे और आपको वापस कर दिए जाएंगे। इसके बाद उसने दस हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए तो उन्होंने एक आईडी और पासवर्ड उसकी जीमेल पर भेजा कहा कि यह आपकी आईडी बन गई है। अब प्रोडक्ट खरीदने के लिए दस हजार रुपये और लगेंगे। तो उसने दस हजार भी दोबारा उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन वह दस हजार रुपये और मांगने लगे, तो पूजा ने बीस हजार रुपये वापस देने को कहा तो उस व्यक्ति ने कहा कि आप पांच हजार रुपये और जमा करा दें तो आपको 15 दिन में सारे रुपये वापस कर देंगे, लेकिन उन्होंने 25 हजार रुपये वापस नहीं किए। इसके बाद पूजा ने कुरुक्षेत्र पुलिस को इसकी शिकायत की तो उन्होंने शिकायत को इकनॉमिक ऑफिसर सेल में शिकायत भेज दी। वहां पुलिस बोली की यह करनाल का मामला है, करनाल शिकायत दो। जब वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा ने सीएम विंडो में शिकायत दी और फिर करनाल के बुटाना थाना में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed