फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एसडी मॉडल स्कूल के बाहर दिव्यांग छात्र पर किया चाकू से वार, छात्र गंभीर

एसडी मॉडल स्कूल के बाहर दिव्यांग छात्र पर किया चाकू से वार, छात्र गंभीर

Wed, 11 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसडी मॉडल स्कूल के बाहर  दिव्यांग छात्र पर किया चाकू से वार, छात्र गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रेलवे रोड स्थित एसडी मॉडल स्कूल के बाहर एक दिव्यांग छात्र पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में अन्य छात्रों ने उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इससे अलग एक और अन्य छात्र के हाथ पर रॉड से भी वार किया है। सूचना मिलते ही छात्र के परिजन अस्पताल में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

न्यू प्रेम कॉलोनी वासी महाबीर ने बताया कि उसका बेटा आशीष दिव्यांग है और गोल्ड मेडल जीत चुका है। वह एसडी मॉडल स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। जब उसने घायल अवस्था में आशीष से पूरे मामले के बारे में पूछा तो उसने बताया कि स्कूल के बाहर कुछ युवकों में झगड़ा हो रहा था। इस दौरान उनके पीटीआई ने कहा कि जाओ इन छात्रों को पकड़ो, जब वह उन्हें पकड़ने गया तो उन युवकों ने उस पर चाकू से वार कर दिया और वह घायल हो गया। इसके साथ ही साहिल को भी लोहे की रॉड मारी। बस स्टैंड चौकी प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि अभी छात्र का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। कल बयान लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed