फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दोस्तों को सगाई की पार्टी देने जा रहे युवक की गाड़ी पेड़ से टकराने पर मौत, दो दोस्त घायल

दोस्तों को सगाई की पार्टी देने जा रहे युवक की गाड़ी पेड़ से टकराने पर मौत, दो दोस्त घायल

Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों को सगाई की पार्टी देने जा रहे युवक की गाड़ी पेड़ से टकराने पर मौत, दो दोस्त घायल
दोस्तों को सगाई की पार्टी देने जा रहे युवक की गाड़ी पेड़ से टकराई, मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
निगदू। दोस्तों को सगाई की पार्टी देने जा रहे एक युवक की गांव बुढ़ेडा खालसा के पास पेड़ में गाड़ी टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला कैथल के गांव साकरा निवासी राकेश कुमार (21) की सगाई दो दिन पहले उत्तराखंड निवासी एक युवती के साथ हुई थी। सगाई की खुशी में राकेश कुमार शुक्रवार देर रात को अपने दोस्त संजीव कुमार और गांव कारसा डोड निवासी सुरेश कुमार के साथ स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर पार्टी करने के लिए नीलोखेड़ी जा रहे थे। गाड़ी गांव बुढ़ेडा जाने वाली सड़क के मोड़ के करीब पहुंची तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। तेज टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। संजीव की हालत गंभीर होते देख उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने बताया कि राकेश के शव को कब्जे मे लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव साकरा में राकेश कुमार की मौत को लेकर मातम छाया है। हादसे के समय गाड़ी राकेश कुमार चला रहा था।
विज्ञापन


राकेश करता था आरओ पानी का काम
21 वर्षीय राकेश कुमार कई वर्षों से निगदू में उसके दोस्त संजीव कुमार के लगाए आरओ प्लांट पर काम करता था। कुछ माह पहले ही राकेश कुमार ने संजीव कुमार से पानी का प्लांट खरीद कर अपना काम शुरू किया था। राकेश के माता-पिता मजदूरी करते हैं। उसका एक छोटा भाई भी है। वह भी मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed