फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   घर की अलमारी से 42 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए ताले चाबी ठीक करने वाले

घर की अलमारी से 42 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए ताले चाबी ठीक करने वाले

Sat, 23 Mar 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
घर की अलमारी से 42 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए ताले चाबी ठीक करने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-6 स्थित एक मकान से ताले चाबी ठीक करने वाले दो सरकार 42 तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए। इन दोनों व्यक्तियों को अलमारी का लॉक ठीक करने के लिए बुलाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-6 निवासी राहुल ने बताया कि 18 मार्च को उनके घर के सामने से ताले चाबी ठीक करने वाला एक सरदार आवाज लगा रहा था। उसकी आवाज सुनकर उसकी मां ने अलमारी का लॉक ठीक कराने के लिए उसे घर में बुला लिया। वह अलमारी का लॉक देखकर बोला की इस लॉक को उसका भाई ठीक कर पाएगा और वह कल उसे लेकर आएगा। इसके बाद वह वहां से चला गया। अगले दिन 19 मार्च को सुबह करीब 11 बजे वह अपने अपने साथ एक और सरदार को लेकर आया और अलमारी का लॉक ठीक करने लगा। इस दौरान उन्होंने दूसरी अलमारी का लॉक खोलकर वहां से 42 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए और उसकी मां से ताला ठीक करने के रुपये लेकर चले गए। 20 मार्च को उसे कुछ दस्तावेज चाहिए थे। इस लिए वह अलमारी को खोलने लगा तो वह नहीं खुली, उसने दूसरा ताला चाबी ठीक करने वाला बुलाया तो उसने अलमारी खोली। उसमें देखा तो गहने रखने वाले सारे बॉक्स खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed