फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मुंह बोली बहन बनाकर महिला के हाथों से कंगन व अंगूठी उतरवा कर ले गए बदमाश

मुंह बोली बहन बनाकर महिला के हाथों से कंगन व अंगूठी उतरवा कर ले गए बदमाश

Sun, 28 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
मुंह बोली बहन बनाकर महिला के हाथों से कंगन व अंगूठी उतरवा कर ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मान कॉलोनी के अपने पोते-पोती के साथ ज्योति नगर में भतीजे से मिलने जा रही एक महिला को अपनी बातों में बहला फुसलाकर दो बदमाश उसके हाथों से सोने के कंगन व दो अंगूठी निकाली ली। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो शोर सुनकर कॉलोनी व आस-पास क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मान कॉलोनी निवासी पूनम ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अपने पोते जयंत और पोती ज्योति के साथ अपने भतीजे से मिलने के लिए ज्योति नगर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह मान कॉलोनी के पास पहुंची, तो रास्ते में उसे दो व्यक्ति मिले। जिनमें से एक व्यक्ति बाइक पर बैठा था, दूसरा उसके पास खड़ा हुआ था। दूसरे व्यक्ति ने महिला से पहले शिव मंदिर का पता पूछा और फिर पर्ची फाड़ने के स्कीम बताने लगा। इस दौरान बाइक सवार दूसरा व्यक्ति भी बाइक से नीचे उतर आया और व्यक्ति से पर्ची फाड़ने का नाटक रचा। इतने में वहां एक व्यक्ति आया और उसने पर्ची फाड़ी। जिसमें उसके 600 रुपये निकल आए। उस व्यक्ति ने पर्ची में निकले हुए में रुपयों में से 100 रुपये उसकी पोती ज्योति को दे दिए। एक आरोपी ने मुंह बोली बहन बोलकर उससे जबरदस्ती उसके हाथ से कंगन व अंगूठियां उतरवा लिए।
विज्ञापन

वह कह रहा था कि वह गहने भी लौटा देगा और दो लाख रुपये भी देगा। वह बार-बार उसे मुंह बोली बहन बोल रहा था। गहने उतराने के बाद वह दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस बारे में पुलिस जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि एक महिला से एक कंगन व दो अंगूठियां ठगने की सूचना मिली थी। घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्र में सीसी टीवी फुटेज खंगाली जा रही। इस मामले में महिला के ब्यान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed