फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दि करनाल केंद्रीय सहकारी बैंक की तिजोरी काटकर चोर ले गए 11लाख 32 हजार रुपये

दि करनाल केंद्रीय सहकारी बैंक की तिजोरी काटकर चोर ले गए 11लाख 32 हजार रुपये

Tue, 02 Jul 2019 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
दि करनाल केंद्रीय सहकारी बैंक की तिजोरी काटकर चोर ले गए 11लाख 32 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल(जुंडला)। जिले में चोरों के हौसला बढ़ता जा रहा है। चोर अब घरों के साथ बैंक और उनके एटीएम को निशाना बना रहे हैं। कैथल रोड चिड़ाव मोड़ स्थित दी करनाल केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा चिड़ाव में घुसकर चोर तिजोरी काटकर 11 लाख 32 हजार 806 रुपये 50 पैसे चोरी कर ले गए।
हालांकि 17 जून चोरों ने इससे पहले भी बैंक में चोरी करना का प्रयास किया था, लेकिन चोर उस समय तिजोरी नहीं तोड़ पाए। इस चोरी के पीछे बैंक के अधिकारियों की भी लापरवाही सामने आई है क्योंकि उन्होंने बैंक में रात को कोई चौकीदार तैनात नहीं किया था। चोर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी साथ लेकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए, इसके साथ ही सीआईए, डिटेक्टिव स्टाफ, डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि उन्होंने ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शटर को तोड़कर काटा हुआ था गेट
बैंक के मैनेजर कर्मबीर सिंह राणा ने बताया कि 29 जून की शाम को वह बैंक को ताला लगाकर चले गए थे। एक जुलाई को सुबह बैंक के सफाई कर्मचारी ने उसे फोन कर सूचना दी कि बैंक पीछे का शटर टूटा हुआ है और गेट भी कटा हुआ है। अंदर रखी तिजोरी भी कटी हुई है। सूचना मिलते ही वह बैंक में पहुंचा तो तिजोरी से कैश गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जून को नहीं टूटी थी तिजोरी, इस लिए कटर लेकर आए थे बदमाश
इसी बैंक में 17 जून को भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया था। उस समय चोरों से तिजोरी नहीं टूटी। उन्होंने तिजोरी तोड़ने का पूरा प्रयास किया हुआ था। साथ ही बैंक के दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की हुई थी। उस समय भी चोर बैंक में रखे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को चोरी कर ले गए थे।

पहली वारदात से सीख लेकर चौकीदार रख लेते तो नहीं होती चोरी
बैंक में 17 जून को चोरी के प्रयास की वारदात के बाद भी बैंक अधिकारियों ने सीख नहीं ली। उन्होंने बैंक में कोई भी चौकीदार तैनात नहीं किया। यदि बैंक अधिकारी चौकीदार रख लेते तो शायद यह चोरी ना होती। वहीं बैंक में स्ट्रांग रूम नहीं बनाया गया था। एक कमरे में तिजोरी रखी हुई थी।

ठरी के बैंक में भी किया था चोरी का प्रयास
16 मई को गांव ठरी स्थित कोऑपरेटिव बैंक में की चोरों ने कैश चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन चोर कैश चोरी नहीं कर पाए। इसकी प्रकार काछवा गांव के भी चोरों ने बैंक के एटीएम को उखाड़कर कैश चोरी करने का प्रयास किया था वो भी कैश चोरी नहीं कर पाए।


चिड़ाव मोड़ स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक में चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। इससे पहले की इस बैंक में चोरी का प्रयास किया गया था फिर भी बैंक अधिकारियों ने कोई चौकीदार नहीं रखा। मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

- बलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।


बैंक में स्ट्रांग रूम हेड ऑफिस द्वारा ही बनाया जाएगा, बैंक में चौकीदार के लिए वह उच्च अधिकारियों से मिले थे। पहले 17 जून को चोर डीवीआर चोरी कर ले गए थे। इसके बारे में पुलिस को शिकायत दे दी गई थी।
-कर्मबीर सिंह राणा, बैंक मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed