{"_id":"5d1a66f98ebc3e3c7c22c232","slug":"15620113636-karnal-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार के घर के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, हत्या का लगाया आरोप।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हवलदार के घर के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा, हत्या का लगाया आरोप।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आरके पुरम गली नंबर-13 में हवलदार पवन के घर के सामने मंगलपुर निवासी एक व्यक्ति का शव रखकर उसके परिजनों ने कई घंटों तक हंगामा और प्रदर्शन किया। उन्होंने उस व्यक्ति की हत्या का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। देर शाम परिजनों ने शव को तो उठा लिया, लेकिन उन्होंने चेताया कि यदि हवलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह मंगलवार की सुबह प्रदर्शन करेंगे।
मंगलपुर निवासी रणबीर ने बताया कि उसका भाई बीरा उर्फ रणधीर जो शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे हैं। 29 जून को वह आरके पुरम के समीप दलानपुर में अपने पिता से मिलने के लिए गया था। वह दिव्यांग था। इस लिए वह आरके पुरम में हवलदार पवन के घर के समीप बैठ गया। हवलदार की पत्नी व हवलदार ने उसे चोर समझकर पहले तो घर में पीटा और फिर थाने में ले जाकर उसकी जमकर पीटाई की। इसके बाद 30 जून को वह उसे घर छोड़कर चले गए। गंभीर चोट लगने के कारण सोमवार को बीरा ने दमतोड़ दिया। इसके बाद वे उसके शव को लेकर हवलदार पवन के घर के सामने लेकर आए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी हवलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।
मंगलपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उसके परिजनों ने पुलिस कर्मचारी पवन पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया है। फिलहाल परिजनों को समझा दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
-बलजीत, सदर थाना प्रभारी करनाल।